scriptरोज एक सेब खाएं और सभी बीमारियां भूल जाएं | Eat an apple every day and forget all the diseases | Patrika News

रोज एक सेब खाएं और सभी बीमारियां भूल जाएं

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2018 12:38:48 pm

सेब में प्रोटीन, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर आदि होते हैं।

eat-an-apple-every-day-and-forget-all-the-diseases

सेब में प्रोटीन, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर आदि होते हैं।

कहते हैं रोज एक सेब खाइए और डॉक्टर को भूल जाइए। सेब सभी आवश्यक पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है। सेब में प्रोटीन, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर आदि होते हैं। सेब में विटामिन ए और सी काभी मात्रा में पाया जाता है। इनके अलावा विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन ई, कैल्शियम व फास्फोरस होता भी सेब में होता है। ये सभी तत्व हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं।

रोज सुबह नियमित रूप से एक सेब खाने से कैंसर, मधुमेह, अल्जाइमर, पार्किंसन जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।सेब एंटी ऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

दिन में एक बार सेब का सेवन टाइप- 2 मधुमेह के खतरे को 28 फीसदी कम करता है।
सेब कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित रखता है।

सेब पित्ताशय में पथरी बनने से रोकता है। इसके रेशे इनडाइजेशन व डायरिया में फायदेमंद हैं।
सेब के रस में मिश्री मिलाकर लेने से खांसी दूर होती है। इसका रस आंतों के घाव को भी ठीक कर देता है।
सेब पर सेंधा नमक लगाकर दो सप्ताह खाने से सिरदर्द गायब हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो