स्वास्थ्य

समय के हिसाब से ऐसे फॉलो करें अपनी डाइट

संतुलित भोजन लेकर इम्युनिटी के साथ शरीर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है।

Aug 20, 2020 / 11:31 pm

विकास गुप्ता

समय के हिसाब से ऐसे फॉलो करें अपनी डाइट

हर व्यक्ति के शरीर की अलग संरचना के अनुसार खानपान की जरूरत भी अलग होती है। जिसमें कैलोरी, प्रोटीन, आयरन, सोडियम व पोटेशियम अहम हैं। संतुलित भोजन लेकर इम्युनिटी के साथ शरीर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है।

नाश्ता : पूरे दिन की एनर्जी के लिए हैवी नाश्ता लें। सब्जियों या दाल का स्टफ परांठा, उपमा, डोसा, सैंडविच, दलिया आदि खाएं। दूध में २-३ छुआरा उबालकर हफ्ते में दो बार पीने से तापमान बना रहेगा। साथ ही एक गिलास मौसमी फलों का जूस पिएं।
नोट:दूध-छुआरा से वजन भी बढ़ता है।

लंच : संतुलित खानपान जैसे चपाती (बाजरा व मक्का), दाल, सब्जी (हरी पत्तेदार जैसे पालक, मेथी, चौलाई, मटर, शकरकंद, गाजर), छाछ या दही, गर्म सूप लें। साथ में हरी चटनी और सलाद मल्टीविटामिंस की पूर्ति करते हैं।
शाम के समय : कुछ तला-भुना खाने के बजाय मूंग-मोठ-मंूगफली स्प्राउट्स, मौसमी फल का जूस या वेजीटेबल सूप ले सकते हैं।

डिनर : डिनर हल्का लें जिसमें दलिया, डडली, खिचड़ी खाएं।

Home / Health / समय के हिसाब से ऐसे फॉलो करें अपनी डाइट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.