scriptगोभी खाते हैं तो आपको हो रहे ये फायदे, जानकर खुश होंगे आप | Health benefits of cauliflower in Hindi | Patrika News

गोभी खाते हैं तो आपको हो रहे ये फायदे, जानकर खुश होंगे आप

Published: Nov 04, 2017 01:10:04 pm

फूलगोभी में डायटरी फाइबर भरपूर हैं जो पाचनतंत्र की उचित कार्यप्रणाली में सहायक हैं। कब्ज की समस्या होने पर…

benefits of cauliflower

benefits of cauliflower

गोभी एक लोकप्रिय सब्जी है। यह देखने में सुन्दर और खाने में स्वादिष्ट होती है। वैसे तो यह सर्दियों में उगती है लेकिन आजकल मार्केट में इसकी मांग बारह महीनों रहती है। यह कई तरह से फायदेमंद है। जानें लाभ…


वजन नियंत्रित करे : इसे सब्जी व सलाद के रूप में खाने से अतिरिक्त चर्बी घटती है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है जिससे वजन पर नियंत्रण रहता है। इसे कम तेल में पकाना चाहिए ताकि इसका स्वाद बना रहे।


पाचन सुधारे : फूलगोभी में डायटरी फाइबर भरपूर हैं जो पाचनतंत्र की उचित कार्यप्रणाली में सहायक हैं। कब्ज की समस्या होने पर रात को आधा गिलास गोभी का रस पीने से काफी लाभ होता है। इसमें फॉस्फोरस पाया जाता है जो पाचन में सहायक एंजाइम्स को बढ़ाता है।


मजबूत हड्डियां : पेट की समस्याओं को दूर करने व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में यह सहायक है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए भी आवश्यक है।
-प्रभा पारीक


तनाव दूर कर सकता है मशरूम

हाल ही हुए एक शोध के अनुसार मशरूम में पाया जाने वाला पदार्थ जिसे सिलोकाइबिन कहते हैं अवसाद के इलाज में प्रभावी रूप से काम करता है। ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं के अनुसार यह पदार्थ तनाव से पीडि़त मरीजों के दिमाग के प्रमुख तंत्र ? की गतिविधि को सक्रिय व सुचारू करता है। वैज्ञानिकों ने अवसाद से पीडि़त मरीजों पर कुछ दिनों तक इस पदार्थ का प्रयोग किया जिनमें कई सुधार देखने को मिले। साथ ही लक्षणों में धीरे-धीरे कमी भी पाई गई।

एमआरआई से रोग की पूर्व में पहचान

दिमागी नसों की बीमारी मल्टीपल स्क्लेरोसिस के लक्षण दिखने से पहले ही बीमारी का पता लगाने में एमआरआई बे्रन स्कैन काफी सक्षम हो सकता है। येल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में ऐसा सामने आया है। शोध के मुताबिक बच्चों में इस रोग के कारण मस्तिष्क में होने वाले बदलाव को एमआरआई ब्रेन स्कैन की मदद से समय से पहले पहचानकर इलाज कर सकते हैं। बच्चों में इसकी आशंका अधिक होने से एमआरआई मददगार होगी। यह शोध जर्नल ‘न्यूरोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो