scriptहोली स्पेशल : ऐसे बनाते हैं कम कैलोरी वाली कचौरी | Holi special : make low calorie kachori | Patrika News

होली स्पेशल : ऐसे बनाते हैं कम कैलोरी वाली कचौरी

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2019 07:24:36 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

होली खुशी और उल्लास का त्योहार है। खेलने में प्राकृतिक रंग व गुलाल हो और मुंह मीठा करने को घर के बने पोषक तत्वों से भरपूर व सुपाच्य पकवान मिल जाएं तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है।

Holi Special

होली स्पेशल : ऐसे बनाते हैं कम कैलोरी वाली कचौरी

होली पर प्राकृतिक रंग व गुलाल हो और मुंह मीठा करने को घर के बने पोषक तत्वों से भरपूर व सुपाच्य पकवान मिल जाएं तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। डीप फ्राइ की बजाय सेमी फ्राइ करें, इससे पोषकता बची रहेगी।

कचौरी व नमक पारा
तली आलू व प्याज की स्टफिंग वाली कचौरी खूब खाते हैं। इसे पौष्टिक बनाने के लिए अंकुरित दालों की स्टफिंग कर सकते हैं। इसमें फाइबर व प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो पौष्टिक होने के साथ पाचन भी सही रखेगा। चोकरयुक्त आटा मिलाकर नमक पारा बनाएं और गुजिया की तरह ही बेक करें। इससे ट्रांसफैट लेने से बच जाएंगे।
बनाएं ठंडाई: ठंडाई में चीनी का प्रयोग ज्यादा होता है। सामान्यत: होली के दिन लोग दो से चार गिलास तक पीते हैं। मिठास के लिए चीनी की बजाय शहद व गुड़ मिला सकते हैं। शहद में एक स्टार्ची फाइबर भी होता है। यह मिश्रण शरीर में रक्त शर्करा का स्तर संतुलित रखता है। गुड़ में आयरन व पाचक एंजाइम्स पाए जाते हैं। ठंडाई सर्व करते समय गुलाब के पत्ते व अनार के दाने भी डाल सकते हैं।
फ्रूट कस्टर्ड व चाट : होली के दिन फू्रट चाट सर्व कर सकते हैं। तीन-चार तरीके के फल अनार-मौसमी-संतरा व सेब अंगूर पपीता लेकर अच्छे से चॉप करें। इसमें नमक, नींबू व चाट मसाला मिला कर सर्व करें। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन भी मिलेगा। इसके अलावा दूध, कस्टर्ड पाउडर मिलाकर फू्रट कस्टर्ड बनाएं। यह मालपुआ व गुलाब जामुन से बेहतर ऑप्शन है।

— मेधावी गौतम, डायटीशियन, जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो