scriptछह बार डाइट लेते हैं वेनम फिल्म के एक्टर टॉम हार्डी | Hollywood actor Tom Hardy fitness tips | Patrika News

छह बार डाइट लेते हैं वेनम फिल्म के एक्टर टॉम हार्डी

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2018 09:01:05 pm

Submitted by:

Hemant Pandey

हार्डी की फिटनेस का राज एक्सरसाइज के साथ छह छोटे-छोटे मील में है।

हॅालीवुड एक्टर टॉम हार्डी की हाल ही फिल्म वेनम आई है। वेनम फिल्म की सफलता को लेकर टॉम काफी चर्चा में हैं। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। हार्डी की फिटनेस का राज एक्सरसाइज के साथ छह छोटे-छोटे मील में है। वे रोजाना 5-6 बार में डाइट लेते हैं। इसके साथ ही फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। खाने में वे प्रोटीन डाइट पर अधिक ध्यान देते हैं जबकि कार्ब्स वाली चीजों को खाने से परहेज करते हैं। जानते हैं टॉम हार्डी की फिटनेस राज के बारे में-

एक-डेढ़ घंटे करते हैं एक्सरसाइज
हार्डी रोजाना करीब 60-90 मिनट एक्सरसाइज करते हैं। इसमें वे अपर व लोवर हिस्से के लिए बेंच प्रेस, पुश अप, सिट व पुल अप, केबल फेस पुल्स, स्क्वॉट, प्लेंक, फ्लोर प्रेस, लेग प्रेस, बॉडी वेट लंज और लेग एक्सटेंशन करते हैं। इसमें पहले वे वॉर्मअप करते हैं और उसके बाद वर्किंग सेट्स करते हैं। इसके अलावा भी कई तरह की एक्सरसाइज नियमित करते हैं।
सुबह छह अंडे का वेजी ऑमलेट खाते हैं
टॉम का नाश्ता बहुत हैवी होता है. वे प्रोटीन के लिए सुबह चार अंडे का वॉइट और दो फुल अंडे का वेजिटेबल ऑमलेट लेते हैं। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ अच्छी गुणवत्ता वाला फैट होता है। अंडे का पीला हिस्सा फैट होता है और इसकी गुणवत्ता इतनी अच्छी होती है कि इससे वजन नहीं बढ़ता है। इसके साथ ही एक कप ड्राई फ्रूट्स वे दो ब्रेड के साथ दो चम्मच शहद लेते हैं। इसी तरह दोपहर में चिकन, एक कटोरी चावल, एक गिलास प्रोटीन शेक, एक केला खाते हैं। शाम में ब्रेड के साथ वेजिटेबल लेना पसंद करते हैं। वहीं रात में एक कटोरी ओट्स, आधा कटोरी ब्लूबेरी और एक चम्मच चिया सीड्स लेते हैं। प्रोटीन डाइट पसंद करते हैं इसकी वजह इससे एनर्जी मिलती है और शरीर पर फैट भी जमा नहीं होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो