scriptये डाइट रूल्स अपनाकर रहें फिट, जानें इनके बारे में | Keep these diet rules for fit body | Patrika News

ये डाइट रूल्स अपनाकर रहें फिट, जानें इनके बारे में

locationजयपुरPublished: Apr 11, 2019 05:47:16 pm

विशेषज्ञों का मानना है कि शाम को गरिष्ठ भोजन से मोटापा, हाईबीपी व डायबिटीज जैसे कई रोग हो सकते हैं-

keep-these-diet-rules-for-fit-body

विशेषज्ञों का मानना है कि शाम को गरिष्ठ भोजन से मोटापा, हाईबीपी व डायबिटीज जैसे कई रोग हो सकते हैं-

फिट रहने के लिए संतुलित आहार के साथ कुछ नियम भी जरूरी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शाम को गरिष्ठ भोजन से मोटापा, हाईबीपी व डायबिटीज जैसे कई रोग हो सकते हैं-

अपने लिए छोटी प्लेट में खाना परोसें। इससे अधिक खाने से बचेंगे साथ ही बर्बादी भी नहीं होगी।
हरे पपीते की सब्जी या पका हुआ पपीता खाएं। यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मददगार है।
चाय-कॉफी की जगह ग्रीन टी पिएं। यह अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है।

दोपहर के खाने में फल, सलाद ज्यादा लें व रात में सब्जी अधिक मात्रा में खाएं।
दोपहर के भोजन के बाद एक फल और एक कटोरी दही खाएं। पाचन क्रिया सही बनी रहेगी।
घर में बना खाना ही लंच में लेकर जाएं। बाहर खाने से परहेज करें।
अंकुरित अनाज, फल और फैट फ्री दूध अच्छे स्नैक्स व ड्रिंक हैं, इन्हें आप सुबह-शाम किसी भी समय ले सकते हैं।
चोकरयुक्तगेहूं का आटा प्रयोग में लाएं। मिस्सी रोटी भी फायदेमंद है।

खाने में प्रोटीन जरूर शामिल करें। यह पचने में समय लेता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
शाम के समय ड्राईफ्रूट्स या स्नैक्स ले सकते हैं। लेकिन स्नैक्स सेंके हुए ही लें।
आप चावल खाना नहीं छोड़ सकते, तो ब्राउन राइस स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर विकल्प हैं।
तरबूज, नारियल पानी, खरबूजा, खीरा, संतरा, नींबू, लौकी और तुरई आदि खाएं। ये सुपाच्य होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो