scriptजोड़ों में दर्द से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खे,जानिए इनके बारे में | Patrika News
डाइट फिटनेस

जोड़ों में दर्द से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खे,जानिए इनके बारे में

5 Photos
6 years ago
1/5

सर्दियों में जोड़ों में दर्द की शिकायत आम है। इन दिनों शारीरिक एक्टिविटी कम होने से इसके मामले बढ़ते हैं। कुछ घरेलू उपायों से भी इनका समाधान कर सकते हैं।

2/5

जोड़ों में दर्द हो तो एक चम्मच लहसुन के पेस्ट में थोड़ा शहद मिलाएं। रोजाना इसे भोजन के बाद खाएं। साथ ही लहसुन के पेस्ट को किसी भी तेल में मिलाकर जोड़ों पर हल्के हाथ से मालिश करें।

3/5

जोड़ों में दर्द या सूजन है तो अदरक में 3-4 लहसुन की कलियां व थोड़ा नमक मिलाकर पीसें व दर्द वाले हिस्से पर इस पेस्ट को लगाएं। फिर इसपर पट्टी बांधें। करीब ५ घंटे तक ऐसे ही रहने दें।

4/5

आर्थराइटिस के रोगी हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट शहद में दालचीनी पाउडर मिलाकर लें। जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।

5/5

मेथीदाना को भूनकर पीसें व दो चम्मच पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को जोड़ों पर लगाएं। इन उपायों से दर्द में राहत मिलेगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.