script

कई तरह से फायदेमंद है सूजी का प्रयोग, जानें इसके बारे में

Published: Jul 02, 2017 08:01:00 pm

हैल्दी ब्रेकफास्ट के लिए सूजी का प्रयोग हलवा, इडली या  उपमा के तौर पर किया जाता है। खाने में हल्की व सुपाच्य सूजी गेहूं से बनी होती है।

flour

flour

हैल्दी ब्रेकफास्ट के लिए सूजी का प्रयोग हलवा, इडली या उपमा के तौर पर किया जाता है। खाने में हल्की व सुपाच्य सूजी गेहूं से बनी होती है। कई जगहों पर इसे रवा के नाम से भी जाना जाता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

ऊर्जा का स्रोत : सुबह इससे बना नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। नाश्ते में इसके साथ यदि सब्जियों का भी प्रयोग किया जाए तो यह अधिक पौष्टिक हो जाती है।

हृदय संबंधी रोगों में : सूजी दिल के लिए भी अच्छी है। हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम करने के साथ हार्टअटैक से भी बचाती है व रक्तसंचार को सही रखती है।

पाचनतंत्र दुरुस्त : इसमें मौजूद फाइबर पाचनक्रिया को दुुरुस्त रखने में मददगार है। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं जो पाचनतंत्र को सही रखने के लिए जरूरी हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक : इसमें पाया जाने वाला सेलेनियम शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। यह कई तरह के इंफेक्शन से बचाता है साथ ही प्रतिरोधक तंत्र को अनेक प्रकार की बीमारियों से लडऩे के लिए तैयार करता है। 

एनीमिया में लाभकारी : सूजी में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती व विभिन्न अंगों को भरपूर एनर्जी मिलती रहती है।

मजबूत नर्वस सिस्टम : इसमें मौजूद फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को सही रखने में मदद करते हैं। साथ ही प्रोटीन की भरपूर मात्रा त्वचा व मांसपेशियों के लिए लाभकारी है। 

डाइट रहेगी नियंत्रित : सूजी की थोड़ी सी मात्रा खाने से ही पेट भर जाता है व जल्दी भूख नहीं लगती। ऐसे में ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो