script

जानें गोभी के क्या हैं फायदे, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो रहेंगी निरोगी

Published: Jul 23, 2016 07:41:00 pm

कैंसर एक तरह की जानलेवा बीमारी है। इससे बचाने में खानपान की भूमिका बहुत अहम होती है।

benefits of cabbage

benefits of cabbage

आपने ऐसे तो कई तरह की गोभियों के बारे में सुना होगा। बाजार में इस समय गोभी की कई तरह की किस्म उपलब्ध हैं। इसी तरह खट्टी गोभी सामन्य गोभी की ही एक किस्म है। इसको लैक्टिक ऐसिड के प्रयोग से उगाया जाता है। इसमें सामान्य गोभी की तुलना में अधिक पौष्टिकता होती है जो आपको फिट और निरोग रखने में मदद करती है। 


जानें क्या होती है खट्टी गोभी
खट्टी गोभी एक प्रकार की गोभी होती है इसे लैक्टिक ऐसिड के प्रयोग से उगाया जाता है। इसमें सामान्य गोभी की तुलना में अधिक पौष्टिकता होती है जो आपको फिट और निरोग रखने में मदद करती है। इसमें विटामिन बी, ए, सी और के के साथ फाइबर भी होता है। यह एशिया, यूरोप और अमेरिका में उगाई जाती है। इसका प्रयोग कई तरह से किया जाता है, हॉट डॉग और नूडल्स बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। सलाद के अलावा इसका प्रयोग स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है। हालांकि अगर इसे बिना किसी फ्लेवर के आपको दिया जाये तो आपको यह पसंद नहीं आयेगा, लेकिन फ्लेवर मिलाने के बाद यह बहुत स्वादिष्ट हो जाती है। 

इन बीमारियों में लाभदायक है 
कैंसर एक तरह की जानलेवा बीमारी है। इससे बचाने में खानपान की भूमिका बहुत अहम होती है। खट्टी गोभी में एक कंपाउंड पाया जाता है जिसे इसोथियोसियानिटिस कहते हैं। यह कंपाउंड कैंसर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं का खत्म कर देता है। यानी इसके सेवन से लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर से बचा जा सकता है।


हार्ट की परेशानियों में कारगर
दिल के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीरशियम, फ्लेवनॉयड्स होता है जो दिल की बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। यानी इसके सेवन से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के होने का खतरा न के बराबर रहता है। तो दिल को स्वस्थ रखने के लिए खट्टी गोभी का सेवन करें।

गर्भावस्थ बच्चे के लिए लाभकारी
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि वो जो भी खाती हैं उसका सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में खट्टी गोभी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फोलेट के साथ-साथ जरूरी विटामिन होता है, जिसका सेवन मां और भ्रूण दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आहार से आयरन को अवशोषित करता है और इससे दिमाग मजबूत होता है।


पाचन तंत्र को गोभी बनाती है मजबूत
खानपान से ही पेट की समस्यायें होती हैं और फिर दूसरी बीमारियां अपने-आप होने लगती हैं। इसलिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहे। खट्टी गोभी में लैक्टिक एसिड के कारण प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। दूसरे फायदे
इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी दिमाग को मजबूत बनाता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी सामान्य रखता है जिससे डायबिटीज होने की संभावना कम होती है। इसमें विटामिन के भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें आयरन होता है जो रक्त संचार को बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जावान रखता है। यह एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। इसमें पाये जाने वाले विटामिन और मिनरल के कारण इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और बीमारियों के होने की संभावना कम रहती है।


खूबसूरती में चार चांद लगाती है गोभी
इसके सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और त्वचा की समस्यायें भी नहीं होती हैं। इसमें सल्फर होता है जो एक्ने की समस्या को दूर रखता है। त्वचा में बेदाग निखार लाने के लिए इसका सेवन करें, क्योंकि इसमें प्रोबॉयोटिक्स होता है। इसमें विटामिन ए होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए इसमें लचीलापन होना बहुत जरूरी है। खट्टी गोभी में पाये जाने वाले मिनरल से त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है। तो स्वस्थ और सुंदर दिखने के लिए इसका सेवन करें।

ट्रेंडिंग वीडियो