scriptहोली स्पेशल : घर बनाएं कम कैलोरी व आसानी से पचने वाले पकवान | Make such low-calorie and easy-to-digested dish at home | Patrika News
डाइट फिटनेस

होली स्पेशल : घर बनाएं कम कैलोरी व आसानी से पचने वाले पकवान

होली पर ‘रेडी टू ईट’ चीजें चीजें लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये ज्यादा तली-भुनी होती हैं। अधिक कैलोरी के साथ पाचन तंत्र पर भी गलत प्रभाव डालती हैं। घर पर पकवान बनाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखकर स्वाद के साथ पौष्टिकता भी पा सकते हैं।

Mar 19, 2019 / 07:09 pm

Ramesh Singh

Holi

हैप्पी स्पेशल : घर पर ऐसे बनाएं कम कैलोरी व आसानी से पचने वाले पकवान

होली पर सबसे ज्यादा गुजिया, कचौरी, नमक-शकरपारा व ठंडाई का प्रयोग होता है। इसका सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। कुछ ऐसे तरीके जिनका प्रयोग करने से पकवान में स्वाद के साथ पूरे पोषक तत्व भी मिलेंगे। इस मौसम में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसके लिए नींबू, पानी ले सकते हैं। फू्रट ज्यूस भी सर्व कर सकते हैं। जिसे समय-समय पर लेते रहें।
गुजिया ऐसे बनाएं : गुजिया बनाने के लिए सामान्यत: स्टफिंग के साथ मैदे के मोयन से कवरिंग की जाती है। इसके बाद खौलते तेल या घी में फ्राइ करते हैं। गुजिया की पोषकता बनी रहे इसके लिए पहले स्टफिंग को अच्छे से पका लें। मैदे की बजाय आटे के मोयन का प्रयोग करें। स्टफिंग भरकर गुजिया ओवन में डालें। हल्का तेल या घी स्पे्र कर बेक करें। ओवन नहीं है तो गैस ओवन का प्रयोग कर सकते हैं। मावा घर पर बनाएं तो बेहतर है। बाजार के मावा की गुणवत्ता जांच लें।
गुलाब जामुन, रसगुल्ले : गुलाब जामुन बनाते समय खोया का प्रयोग करें। कम तेल या घी और धीमी आंच में पकाएं। इसका आकार छोटा रखेंगे तो यह जल्द पकेंगे। गुलाब जामुन की अपेक्षा रसगुल्ला ज्यादा पौष्टिक है। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए रसमलाई की तरह बना सकते हैं। बिना मलाई के दूध से रबड़ी बना लें। इसके बाद इसमें केसर व इलायची डालें। इसके बाद इसे सर्व करें। यह पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें ट्रांसफैट भी नहीं होता है। लेकिन ध्यान रखें कि कुछ भी अधिक मात्रा में खाना अच्छा नहीं होता है।

– मेधावी गौतम, डायटीशियन, जयपुर

Home / Health / Diet Fitness / होली स्पेशल : घर बनाएं कम कैलोरी व आसानी से पचने वाले पकवान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो