scriptकई बीमारियों के लिए फायदेमंद है शहतूत | Mulberry is beneficial for many diseases | Patrika News
डाइट फिटनेस

कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है शहतूत

आइये जानते हैं शहतूत से होने वाले फायदों के बारे में।

Aug 03, 2019 / 07:44 pm

विकास गुप्ता

mulberry-is-beneficial-for-many-diseases

आइये जानते हैं शहतूत से होने वाले फायदों के बारे में।

शहतूत में कई पोषक तत्त्व होने के कारण यह शरीर को कई रोगों से बचाता है। साथ ही हृदय रोगों में खास फायदा पहुंचाता है। आइये जानते हैं शहतूत से होने वाले फायदों के बारे में।

रक्त संचार बेहतर होता है : शहतूत का सेवन करने से धमनियों में रक्त का प्रवाह सुचारू तरीके से होता है। साथ ही रक्त की धमनियों में थक्का बनने की प्रक्रिया को रोकता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती।

पेट की प्रॉब्लम दूर करता है: यह कब्ज से बचाकर पाचनतंत्र दुरुस्त रखता है। शहतूत या इसका रस दोनों ही लाभ देते हैं। यह लिवर व किडनी के लिए भी उपयोगी है।

बालों के लिए फायदेमंद : शहतूत में मौजूद विटामिन ए बालों की ग्रोथ व चमक बढ़ाते हैं। साथ ही बालों को गिरने और असमय सफेद होने से बचाते हैं। इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

Home / Health / Diet Fitness / कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है शहतूत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो