डाइट फिटनेस

सेहत के लिए फायदेमंद है सरसों का साग, जाने कैसे

6 Photos
Published: January 12, 2018 05:21:12 am
1/6

सरसों के साग में कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न सिर्फ शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसे खाने से ब्लैडर, पेट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर का खतरा कम होता है।

2/6

इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

3/6

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

4/6

साग में कैलोरी कम होती है जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

5/6

इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह हड्डियों से जुड़े रोगों के उपचार में भी फायदेमंद माना जाता है।

6/6

सरसों के साग में विटामिन ए होता है जो आंखों की मांसपेशियों को क्षति से बचाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.