डाइट फिटनेस

खट्टी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए पपीता

पपीते को दही, नारंगी या किसी भी खट्टी चीज के साथ न खाएं वर्ना एसिडिटी हो सकती है

Jun 16, 2015 / 10:28 am

दिव्या सिंघल

papaya

वनौषधि पत्रिका “रत्नाकर” के अनुसार पपीते को एक विशेष प्रकार का फल माना गया है जो किसी भी रोग में लाभकारी है। इस फल में 89 प्रतिशत पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-ए, बी व सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके उपयोग के बारे में…

1. पपीते को किसी भी मौसम में रोजाना 300 ग्राम की मात्रा में खा सकते हैं।
2. गर्भवती महिलाओं को पपीते से परहेज करना चाहिए।
3. पपीते को दही, नारंगी या किसी भी खट्टी चीज के साथ न खाएं वर्ना एसिडिटी हो सकती है। दूध के साथ इसका शेक बनाकर पी सकते हैं।
4. पपीते को पचने में समय लगता है इसलिए इसे डिनर के बाद या सोने से आधे घंटे पहले ही खा लेना चाहिए।

फायदे
1. पपीता स्वाद में मीठा व हल्का होता है जो एसिडिटी की परेशानी नहीं होने देता।
2. यह लिवर, किडनी और आंतों की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है।
3. इसमें मौजूद पेप्सिन पाचनतंत्र की गड़बड़ी को सुधारता है।
4. पपीता त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

वैद्य पदम जैन, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Home / Health / Diet Fitness / खट्टी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए पपीता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.