डाइट फिटनेस

पानी पीने के भी हैं कुछ खास नियम

चिकनाई वाले खाद्य पदाथों जैसे दूध, मलाई, मक्खन के सेवन के बाद पानी न पीएं, इससे खांसी का डर होता है

Apr 01, 2015 / 03:10 pm

दिव्या सिंघल

गर्मी शुरू होते ही शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत महसूस होने लगती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पानी पीने के भी कुछ खास नियम होते हैं। पानी का सेवन तरीके से किया जाए तो हमें ज्यादा लाभ मिल सकता है।

1. पानी कभी भी अधिक मात्रा में एक साथ न पीएं। घूंट-घूंट कर पानी पीएं। इससे जीभ की ग्रंथियों से स्त्रावित रस पानी के साथ मिलकर शरीर में पहुंचता है।
2. कुछ रोगों में सामान्य से अधिक पानी पीना लाभप्रद होता है जैसे बुखार, लू लगने पर, मूत्ररोगों में रक्तचाप होने पर कब्ज, पेट में जलन आदि की शिकायत होने पर।
3. भोजन के बीच में पानी पीने से पाचन तंत्र में गड़बड़ हो सकती है। भोजन से जो रस हमें प्राप्त होते हैं साथ में पानी पीने से उनका लाभ कम हो जाता है।
4. खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीएं और भोजन के एक घंटा बाद पानी का सेवन करें। सोने से पूर्व भी एक गिलास पानी पीना चाहिए।
5. निर्जल व्रत रखने से बचें, इससे रक्तचाप, निर्जलीकरण और दिल की धड़कन बढ़ सकती है। चिकनाई वाले खाद्य पदाथों के सेवन के बाद पानी न पीएं, जैसे दूध, मलाई, मक्खन, देसी घी, मेवे, भुने चने, फल और मिठाई आदि। इससे खांसी का डर होता है।
6. खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, सिंघाडे के बाद भी पानी न पीएं क्योंकि इनमें जल की काफी मात्रा होती है। इनके बाद पानी पीने से हैजे का खतरा हो सकता है।
7. धूप से आने के तुरंत बाद भी पानी न पीएं, अधिक शारीरिक श्रम और व्यायाम के तुरंत बाद भी पानी न पीएं क्योंकि उस समय शरीर के अंदर गर्मी पैदा हुई होती है।

Home / Health / Diet Fitness / पानी पीने के भी हैं कुछ खास नियम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.