scriptकिडनी को स्वस्थ रखने के लिए लें ये आहार | This diet can take care of your kidney | Patrika News

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लें ये आहार

Published: Dec 20, 2015 12:41:00 pm

अपने खाने में रोजाना प्याज के इस्तेमाल से स्टोन की तकलीफ दूर हो जाती है, इससे कई और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है

salad

salad

किडनी हमारे शरीर का बहुत अहम हिस्सा है। इस लिए जरूरी है कि हम इसका सही से ख्याल रखें और इस लिए यह जरूरी है कि हम इसे स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास चीजों को अपने डाइट में शामिल करें। अपने खान पान में कुछ चीजों को शामिल करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं।

अपने खाने में रोजाना प्याज के इस्तेमाल से स्टोन की तकलीफ दूर हो जाती है। एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण हल्दी इसके लिए फायदेमंद मानी जाती है।

इसके अलावा अदरक भी इसके लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मददगार है। वहीं 
धनिया को किडनी का स्टोन निकालने के लिए कारगर माना जाता है। रोजाना सब्जियों में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
पानी की कमी से भी किडनी के रोग होते हैं। इसलिए खूब पानी पिएं। मूली व इसके पत्तों का रस भी इसके लिए लाभकारी माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो