scriptभाजपा ने किया बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध | BJP opposes attack on workers in Bengal | Patrika News

भाजपा ने किया बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध

locationडिंडोरीPublished: May 06, 2021 06:33:00 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का मौन रख जताया विरोध

BJP opposes attack on workers in Bengal

BJP opposes attack on workers in Bengal

डिंडोरी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। कई कार्यकर्ता घायल हैं तथा पार्टी के कई कार्यालयों में तोडफ़ोड़ तथा आगजनी की घटना हो रही है। जिसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मंडल डिंडोरी द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए हाथ मे काली पट्टी बांधकर मौन धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियों में स्लोगन लिखकर मौन धरना दिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के उपरांत पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या और जानलेवा हमला किए जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने निंदा एवं विरोध जताया है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिलामंत्री एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिलामंत्री कीर्ति गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना जैन, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष नायक, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, आशीष सोनी, भागीरथ उरैती, पार्षद मोहन नरवरिया, आशीष वैश्य, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, अविनाश छाबड़ा, मंडल कोषाध्यक्ष उदयभान सिंह, मंडल कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे, गामू सिंह परमार, जयसिंह राठौर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शाहपुर में मौन धरना
मंडल अध्यक्ष एड. सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर में मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मौन धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, आईटी सेल जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय, कोषाध्यक्ष रामानुज राव, नारायण चौबे, मंडल उपाध्यक्ष गणेश चौबे, राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी नीरज रजक, खुमानी साहू उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो