script

जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर निकाली रैली

locationडिंडोरीPublished: Feb 20, 2019 02:30:51 pm

Submitted by:

shivmangal singh

एकजुटता के साथ काम करने का लिया संकल्प

dindori

जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर निकाली रैली

डिंडोरी. विगत दिनों मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में हुए बड़े बदलाव में ग्यारह जिला अध्यक्ष को बदलकर नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी उसी कड़ी में डिंडोरी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर संजय साहू को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संजय साहू के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े छोटे नेतागण एवं सैकड़ों की संख्या में आए समर्थकों ने विशाल जुलूस निकाला। कॉलेज तिराहा से जुलूस बाजा गाजा के साथ एवं लोकनृत्य की धुन पर थिरकते कलाकारों के साथ नगर भ्रमण करता हुआ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा जिला भाजपा कार्यालय में संजय साहू का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
समर्थकों ने संजय साहू जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा में पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद जैन, अशोक अवधिया, राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील जैन, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय साहू ने सभी साथ मिलकर पार्टी के हित में काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए कार्य करें।
शहपुरा विधानसभा प्रभारी बने मंत सैयाम

dindori
डिंडोरी. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ मुख्यमंत्री मप्र शासन के द्वारा गठित प्रदेश कांग्रेस राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग में डिंडोरी जिले की विधानसभा शहपुरा 103 का राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग का मंत सैयाम को मिर्जानूर बैग प्रभारी संयोजक कांग्रेस कमेटी राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग भोपाल के द्वारा शहपुरा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।
मंत सैयाम के विधानसभा शहपुरा प्रभारी नियुक्त होने पर वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, भूपेन्द्र मरावी विधायक शहपुरा, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, आलोक शर्मा, रजनीश राय, बृजेन्द्र दीक्षित, रितेश जैन, अकील अहमद, भीम अवधिया, भारत पाण्डे आदि कांग्रेस जनों ने बधाई देते हुये कहा कि मंत सैयाम के मार्ग दर्शन पर राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग में संगठन की मजबूती हेतु मैदानी स्तर पर ब्लॉक स्तरीय विधानसभावार बूथ एवं सेक्टर, कमेटी, के कार्यकर्ताओं को बूथ प्रवंधन प्रशिक्षण शिविर लगाकर राहुल गंाधी की भावनानुसार कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौपे गये दायित्वों को सक्रियता पूर्वक निर्वहन कर कांग्रेस कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो