scriptकानून के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को बना रखा है बंधक | Congress has held farmers hostage in the name of law | Patrika News

कानून के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को बना रखा है बंधक

locationडिंडोरीPublished: Sep 26, 2020 03:42:16 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता, कृषि सुधार विधेयक पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम

Congress has held farmers hostage in the name of law

Congress has held farmers hostage in the name of law

डिंडोरी. भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि सुधार विधेयक को लेकर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें ओमप्रकाश धुर्वे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। ओमप्रकाश धुर्वे ने कृषि सुधार विधेयक के संबंध मे बताया कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश के किसानों को कानून के नाम पर अनेक बंधनो से जकड़ रखा है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में किसानों के हित मे कोई फैसला लिया नहीं लिया और आज जब कृषि सुधार के प्रयास किये जा रहे है तो किसानो को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने किसानो को सशक्त करने के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार के कृषि सुधार विधेयक के महत्वपूर्ण फैसले से किसान कानूनी बंधनों से आजाद होंगे। किसान अब अपनी मर्जी का मालिक होगा। वन नेशन, वन मार्केट से किसान अपनी फसल, जिला, प्रदेश, देश के बाहर कहीं पर बेंच सकता है। इससे बिचौलिए से मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस समर्थन मूल्य समाप्त करने का भ्रम फैला रही है जबकि प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आश्वस्त कर चुके हैं कि समर्थन मूल्य समाप्त नहीं होगा। समर्थन मूल्य एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इतना हीं नहीं समर्थन मूल्य कई फसलों का और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि मंडी बंद नहीं होगी। मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। अब किसानों की फसल का उचित दाम मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न होगें। अब देश में प्रतिस्पर्धी डिजिटल व्यापार का माध्यम रहेगा और पूरी पारदर्शिता से काम होगा और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए नए अवसर मिलेगें जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। कृषि सुधार विधेयक से किसानों को अपनी फसल का भण्डारण, बिक्री की आजादी के साथ बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी और अन्नदाता सशक्त होगें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो