डिंडोरी

किसान खुशहाल, एक क्लिक से खाते में पहुंची राशि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनाउत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में हुआ मुख्यमंत्री के संबोधन का लाईव प्रसारण

डिंडोरीFeb 28, 2021 / 06:09 pm

ayazuddin siddiqui

Farmer happy, one click reached the account

डिंडोरी. मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के संबोधन का डिंडोरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में लाईव प्रसारण किया गया। आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को 10 हजार रुपए प्रदान किये जाते हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना है। प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं किसानों के हित में संचालित हैं। जिससे किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर खेतों में फसलों की पैदावार बढा सके। फसलों का उत्पादन बढने से किसानों की आमदानी भी बढेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि कोविड-19 कोरोना संक्रमण काल में सभी नागरिक जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं किसानों के हित में संचालित हैं। जिससे किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर खेतों में फसलों की पैदावार बढा सके। फसलों का उत्पादन बढने से किसानों की आमदानी भी बढेगी। जिले में बैंक और कियोस्क संचालक अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। बैंक उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उपभोक्ताओं के द्वारा पैसा निकासी या जमा करने के बाद पासबुक को अनिवार्य रूप से प्रिंट करें। प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं आवागमन की सुविधाएं विकसित कर रही है। ग्रामीण जनों को उक्त सुविधाओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ रहा है। जिले के सभी किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए। जिससे किसान जरूरत पडऩे पर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सके। सभी किसानों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कृषक पहलवान सिंह पिता हुलकर सिंह, गोविंद सिंह पिता हंसासिंह, विनय सिंह पिता बलभद्र सिंह, बिहारी सिंह पिता लालजी को किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। राजपूत ने आयोजित कार्यक्रम में गुरू रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जनपद पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष सुशील राय, कलेक्टर रत्नाकर झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, उप संचालक कृषि पीडी सराठे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके मेहरा, जयसिंह मरावी, लक्ष्मण ठाकुर, भीमसेन ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Home / Dindori / किसान खुशहाल, एक क्लिक से खाते में पहुंची राशि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.