scriptवन विभाग कार्यालय के सामने लग रहा मछली बाजार | Fish market in front of forest department office | Patrika News

वन विभाग कार्यालय के सामने लग रहा मछली बाजार

locationडिंडोरीPublished: Oct 13, 2019 08:11:16 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

Fish market in front of forest department officeवन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को हो रही परेशान

FSSAI Letest News In Hindi Neemuch

नीमच.

मेंहदवानी. कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र मेंहदवानी के सामने साप्ताहिक बाजार के दिन ग्राम पंचायत द्वारा मछली दुकानों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जिसके चलते प्रति सप्ताह मछली बाजार लगाया जाता है। इसी स्थल पर पीछे की ओर मछली बाजार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है वावजूद इसके मुख्य मार्ग पर ही मछली दूकानों के खुलने से वन विभाग कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को नाक मुंह सिकोड़कर आना जाना मजबूरी बन गई है। इस संबंध में वन विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने आपत्ति दर्ज कराई थी परन्तु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते आज भी मछली बाजार वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर लगाई जा रही है।
पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांताध्यक्ष पेंसनर्स कल्यान बोर्ड में शामिल
डिंडोरी. पेंशनर्स एसो. के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी तथा कार्यकारी अध्यक्ष विनोद अवधिया द्वारा बताया गया है कि शासन द्वारा पेंशनर कल्याण बोर्ड का गठन कर प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बुधौलिया को भी सदस्य के रूप में घोषित किया है। जिला के महामंत्री राममूरत सिंह ठाकुर तथा जिला कोषाध्यक्ष राजनारायण दीक्षित के अनुसार 26 सितंबर को शाहजहांनी पार्क में प्रांतीय निकाय के जबरदस्त प्रदर्शन में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा वचन पत्र में उल्लेखित मांगो को भी पूर्ति न करने पर तीव्र असंतोष व्यक्त किया गया था। संगठन के पदाधिकारी एन.पी. अवस्थी, एम.पी. धुर्वे, आर के. बरमैया, के पी अवधिया, डॉ. गणेश गौलिया, गुरू प्रसाद मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, बी एम पाण्डे, ए एस नायक, राजेन्द्र ठाकुर, सीताराम पाण्डे, एस एल साहू, आई डी सोनवानी, कुंवरिया मरावी, ,मधु तिवारी तथा , भागवती मरकाम द्वारा म प्र शासन के त्वरित निर्णय लेते हुए पेंशन कल्याण बोर्ड के गठन तथा प्रांताध्यक्ष बुधौलिया को सदस्य के रूप में सम्मिलित करने के लिए संगठन द्वारा शासन के प्रति आभार के साथ ही प्रसन्नता व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो