scriptआश्वासन तो दे दिया, पर किसानों को नहीं मिली खाद, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन | Gave assurance, but farmers did not get fertilizer, demonstrated on th | Patrika News

आश्वासन तो दे दिया, पर किसानों को नहीं मिली खाद, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

locationडिंडोरीPublished: Jun 18, 2021 12:13:50 am

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

तीन दिन पहले भी किया था प्रदर्शन

Gave assurance, but farmers did not get fertilizer, demonstrated on the road

Gave assurance, but farmers did not get fertilizer, demonstrated on the road

डिंडोरी. जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड स्थित विपणन संघ के गोदाम पर तीन दिन पहले किसानों के द्वारा खाद की मांग को लेकर रास्ता रोका गया था जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइश देकर किसानों को आश्वासन दे स्थिति को नियंत्रित किया गया था। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने भी प्रशासन से चर्चा कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया था। किन्तु किसानों को अब भी खाद नहीं मिलने से गुरुवार को फिर गोदाम के सामने नाराज किसान सड़क पर उतर आए। जानकारी के अनुसार दो सैकडा किसान मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे थे जिसे नियंत्रित करने पुलिस को काफी मसक्कत करनी पडी। जहां किसानों को इस वक्त खाद और बीज की अत्यधिक आवश्यकता है वहीं विपणन संघ के द्वारा आवश्यक कार्यवाही के अभाव में खाद दिए जाने से मना किया जा रहा है। तीन दिन पहले किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते किसानों में नाराजगी देखने मिल रही है।
दो दिन पूर्व किसानों को आश्वासन देने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे पहुंची थी और गुरुवार कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला व युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है जिले में किसान खाद एवं बीज के लिए भटक रहे है। किसानों की बोनी का समय आ चुका है लेकिन किसान अपने खेतों को छोड़कर अपने परिवार के साथ दिन भर भूखे प्यासे रहकर खाद और बीज खरीदी के लिए मशक्कत कर रहे है और जिले का प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। किसान धरना प्रदर्शन चक्काजाम कर रहे हैं लेकिन किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला एवं युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव राज सिंह ठाकुर ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों की सुविधाओं के लिए किसान हित की आवाज उठाई। प्रशासन से किसानों की समस्याओं को शीघ्र समाधान करने चर्चा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो