घेराबंदी कर दो शिकारियों को किया गिरफ्तार
डिंडोरी
Published: May 24, 2022 01:40:24 pm
डिंडोरी. गोरखपुर वन परिक्षेत्र में लंगूर का शिकार करने और उन्हें भूनकर खाने का मामला सामने आया है। वन अमले ने मामले में दो आरोपियों को लंगूर की 10 खोपडिय़ों सहित गिरफ्तार किया है। वन अधिकारियों को गोरखपुर के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार की सूचना मिली थी। रविवार को जोगीधार के जंगल में वन अमले ने दबिश दी। जहां वन कर्मियों ने घेराबंदी करके भागवत पिता फलसाय 49 वर्ष और बलदेव पिता गरभु सिंह 41 वर्ष निवासी ग्राम दूबा थाना शहपुरा को जंगल के अंदर 10 मृत लंगूर के मांस में टुकड़े को पकाते हुए रंगे हाथ हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह जंगलों में लगातार लंगूर का शिकार करते थे और मांस के टुकड़ों को भून कर खाते थे। आरोपियों के पास से 10 लंगूर की खोपड़ी मिली है। इसी के साथ वन विभाग ने मांस के टुकड़े, कुल्हाड़ी, तबेला, माचिस, गंजी और शिकार में उपयोग किए जाने वाले तार के फंदे, रस्सी, कुल्हाड़ी, वसूला, चाकू जब्त किया हैं।
यहां जंगली हाथियों का आंतक
करंजिया वन परिक्षेत्र में विगत दिनो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया था। अब नेवसा बीट के बसनिया गांव में जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया है। जिला मुख्यालय से महज 15 किलामीटर दूर जंगली हाथियों का मूवमेंट होने की खबर मिलते ही वन अमले ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं वन अमले ने जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी जंगल में न जाने की सलाह दी गई है। वन अमला हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें