script

पार्टी विरोधी गतिविधियो मे शामिल दो पार्षदो व दो पदाधिकारियो को नोटिस

locationडिंडोरीPublished: Jul 04, 2019 10:23:54 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

पीएम आवास को लेकर किया था आमरण अनशन

Notice to two councilors and two office bearers involved in anti-party activities

Notice to two councilors and two office bearers involved in anti-party activities

शहपुरा. नगर परिषद मे कूछ कांग्रेस पार्षदो सहित भाजपा पार्षदो के द्वारा प्रधानमंत्री आवास की सूची को लेकर आमरण अनशन किया गया था। जिसे नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित भाजपा के कूछ नेताओ का भी समर्थन मिला था। वहीं भाजपा के अन्य पार्षदो के व्दारा नप उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता की अगुवाई मे आमरण अनशन को ढोंग बताते हुए आवास सूची मे लापरवाही बरतने की सम्र्पूण जवाबदारी नगर परिषद के ऊपर डाल दी थी। कांग्रेस पार्षदो व्दारा किये गये अनशन मे भाजपा पार्षदो का पार्टी लाईन से हटकर साथ देने व कूछ भाजपा नेताओ के अनशन स्थल पर जाने के मामले को भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधि माना है। जिसे लेकर 4 जुलाई को भाजपा मण्डल शहपुरा के व्दारा भाजपा पार्षद वार्ड क्र 02 सुनीता तिवारी,पार्षद वार्ड क्र 09 वन्दना सोनी सहित मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष तिवारी एवं मण्डल महामंत्री संतोष उर्फ बब्लू अवधिया को नोटिस जारी कर तीन दिवस मे जवाब मांगा है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मामले मे मण्डल अध्यक्ष मनोहर सोनी ने बताया कि संगठन की बैठक मे निर्णय अनुसार नोटिस जारी कर संबंधितो से जवाब मंागा गया है।
इनका कहना है-
सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियो को पार्टी गाईडलाईन के अनुसार कार्य करना चाहिए। मामले मे कूछ पार्षदो सहित अन्य के व्दारा पार्टी के आचरण के विरुद्ध कार्य किया गया है। जिसके चलते नोटिस दी गई है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
संजय साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डिंडोरी

ट्रेंडिंग वीडियो