scriptअब शहपुरा की 25 वर्षीय महिला मिली कोरोना संक्रमित | Now 25-year-old woman from Shahpura got corona infected | Patrika News

अब शहपुरा की 25 वर्षीय महिला मिली कोरोना संक्रमित

locationडिंडोरीPublished: May 30, 2020 10:18:51 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

जिले में 20 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Tamilnadu hits 874 fresh coronavirus cases, total breaches 20k

Tamilnadu hits 874 fresh coronavirus cases, total breaches 20k

डिंडौरी. शहपुरा. जिला अस्पताल में भर्ती रही शहपुरा की एक 25 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को लैब जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहपुरा निवासी महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। जिले में अब कोविड.19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है, वहीं एक्टिव केस 18 हैं। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की पहली महिला मरीज को एकलव्य आवासीय आदिवासी बालक छात्रावास में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
पूर्व में संक्रमित मिले शहपुरा के मरीजों के परिवार की सदस्य –
30 मई को पॉजिटिव पाई गई महिला पूर्व में संक्रमित मिले शहपुरा के मरीजों के परिवार की सदस्य है। इससे पहले एक ही दिन में शहपुरा के एक ही परिवार के 06 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लिहाजा एहतियात के तौर पर महिला को भी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच सैंपल लैब जबलपुर भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट आई जिसमें महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया। परिवार के 12 लोग मुंबई से बीते दिनों शहपुरा लौटे हैं। उन्हें कुछ दिनों तक शहपुरा के कस्तूरी पिपरिया स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, कुछ सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर डिंडौरी शिफ्ट कर दिया गया था। विक्रम सिंह ने बताया कि 12 सदस्यों में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 02 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों का फिर से सैंपल लैब भेजा गया है। मेहंदवानी के ट्राइबल बालक आश्रम इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती चिरईपानी गांव के 03 युवकों में शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में लगातार दो दिन में 04 केस आ चुके हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत अलर्ट घोषित करते हुए कोविड.19 गाइडलांइस के अनुसार प्रक्रिया शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो