कागजों में सिमटा सफाई अभियान
मेंहदवानी शहपुरा मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लगा

मेंहदवानी. जनपद पंचायत मुख्यालय मेंहदवानी में स्वच्छता अभियान कागजों तक सिमट कर रह गया है। मेंहदवानी शहपुरा मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। ऊपर से नाले का गंदगीयुक्त पानी बहता है जिससे आम नागरिक खासे परेशान हैं। मुख्य मार्ग की चौड़ाई लगभग 7 मीटर है परन्तु कचरे का ढेर होने से मार्ग की चौड़ाई लगभग 3 मीटर का रह गया है। ऐसी स्थिति में पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना अधिकारी कर्मचारी का आना जाना लगा रहता है परन्तु वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। कई बार सड़क किनारे स्थित दुकानदारों के ऊपर अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की जाती है परन्तु मुख्य सड़क के ऊपर गंदगी करने वालों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती। जिससे आम लोगों में डर नहीं है और मुख्य मार्ग पर गेहूं मका भी सुखा रहे हैं। जिससे कभी भी गम्भीर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। जनपद पंचायत मुख्यालय कार्यालय के सामने, बाजार एरिया सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में कचरे का अम्बार लगा हुआ है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोगों में नाराजगी है। सरपंच चन्द्र सिंह उइके का कहना है कि कचरा न फेंकने को बार बार कहा गया है। अब उनको नोटिस जारी किया जाएगा।
अब पाइए अपने शहर ( Dindori News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज