डिंडोरी

विस में जो विश्वास दिखाया वही लोस चुनाव में भी दिखाएं : मनीष शाह

कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर नही होता

डिंडोरीFeb 18, 2019 / 10:26 pm

ayazuddin siddiqui

Show faith in VIS, show the same Los Elections: Manish Shah

डिंडोरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी मनीश शाह के मुख्य आतिथ्य व वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता व जमुना मरावी मण्डला लोकसभा पयवेक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में बटौंधा ग्राम मेें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये मनीश शाह ने कहा कि जैसा विश्वास आपने विधानसभा में दिखाया वैसा ही विश्वास लोकसभा में बनाए रखें। कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर नही होता है। भाजपा ने 15 सालों में जो व्यवस्थाऐं कबाड़ की हैं, वह सुधारी जा रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने भाजपा पर हमला करते हुये कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब वचन दिया था कि किसानों का कर्जा माफ करूंगा तब भाजपा कह रही थी कि कैसे कर्ज माफ करेंगे प्रदेश सरकार का खजाना खाली है। ये रोज घोषणा करने वाली भाजपा सरकार नही है, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ कर कांग्रेस के वचन पत्र का वचन निभाया है। मण्डला लोकसभा प्रभारी जमुना मरावी ने कहा कि म.प्र. का किसान कर्ज में पैदा होता था किन्तु अब कर्ज नही होगा। प्रदेश में 70 प्रतिशत किसान हैं। किसान यदि सम्पन्न होगा और उसकी क्रय शाक्ति बढ़ेगी तो सभी की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल ने कहा कि 15 साल बाद कांग्रेस का मंत्री मंडल बना है। हम जो कर रहे हैं, वह पर्याप्त नहीं है, जो किया है, उसे जनता तक कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जन-जन तक पहुंचाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, अमित गुप्ता, सहित मण्डलम सेक्टर बूथ कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान विजय रथ यात्रा २२ को आएगी
डिंडोरी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन पर म.प्र. भ्रमण पर निकले दिनेश गुर्जन अध्यक्ष म.प्र. किसान कांग्रेस खेत मजदूर विभाग की अगुवाई मे किसान विजय रथ यात्रा का आगमन 22 फरवरी को डिंडोरी नगर के वीरांगना रानी आवंती बाई चौराहा राज्य परिवहन बस स्टैन्ड परिसर में हो रहा है। जहां आम सभा का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत आमसभा स्थल से एक किसान विजय रथ यात्रा रैली निकाली जायेगी जो नगर के हृदय स्थल से होते हुये कलेक्ट्रेट तिराहे पर समाप्त होगी। रैली उपरान्त दिनेश गुर्जर लोक निर्माण विभाग के विश्राम में जिले के कांग्रेस जनों से आगामी लोकसभा चुनाव एवं संगठन को मजबूत करने चर्चा कर मण्डला के लिये प्रस्थान करेंगे।

Home / Dindori / विस में जो विश्वास दिखाया वही लोस चुनाव में भी दिखाएं : मनीष शाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.