scriptकिसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना, निकाली रैली | Strike out for the problems of farmers, rally organized | Patrika News

किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना, निकाली रैली

locationडिंडोरीPublished: Sep 21, 2019 05:52:35 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप

Strike out for the problems of farmers, rally organized

Strike out for the problems of farmers, rally organized

करंजिया. मुख्यालय मे भाजपा करंजिया मंडल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के नितियों एवं किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने पर जनपद कार्यालय के सामने मार्ग किनारे सभा करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार चंद्र शेखर मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया उन्हें नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा हैं। किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा नहीं मिल रहा हैं उन्हें समय पर खाद बीज नहीं उपलब्ध कराया गया जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं चला रही हैं लेकिन प्रदेश की सरकार छलावा कर रही हैं पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर हैं।
सभा को संगठन चुनाव प्रभारी महेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व अपने वचन पत्र में किए गए वादों को भूल चुकी है। यह सरकार हर क्षेत्र में विफल हैं यह किसान विरोधी सरकार हैं सिर्फ तबादला पद्धति पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखी हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश ने कहर बरपाया हैं आमजन परेशान हैं लेकिन उनकी सुध कोई लेने वाला नहीं हैं। धरतीपुत्र किसानों के बारे में यदि किसी राजनीतिक पार्टी ने चिंतन किया हैं तो वो सिर्फ भाजपा ही हैं जिसने किसानों के हर संकट में कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ खड़ी रही । जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति धुर्वे ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आई हैं तभी से भाजपा सरकार की कल्याणकारी संबल एवं लाड़ली लक्ष्मी के साथ अन्य योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है। यहां तक की कई योजनाएं बंद कर दी गई है। सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा हैं आमजनता परेशान हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण लाल हस्तपुरिया, दिलीप ताम्रकार, भाजपा नेता अखलाक कुरैशी, पूरन श्रीवास, संतोष गुप्ता, नितिन राय, गजेन्द्र करचाम, राजेश वंशकार, कलाम खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मोंगरे ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो