scriptइन राशि वालों के आज सोचे हुए काम होंगे पूरा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा | today rashifal According to Astrology | Patrika News

इन राशि वालों के आज सोचे हुए काम होंगे पूरा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा

locationडिंडोरीPublished: Jul 02, 2019 11:18:58 am

Submitted by:

amaresh singh

जानें आज का राशिफल

today rashifal According to Astrology

इन राशि वालों के आज सोचे हुए काम पूरा होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा

डिंडोरी। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। आज वृष राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कर्क राशि वाले सोच-समझकर ही निवेश करें। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल।


मेष राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

वृष राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। बच्चे आज किसी पार्क में खेलने जा सकते हैं। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आपके साथ सब अच्छा होगा।
मिथुन
आज शत्रुओं पर विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग है। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कर्क
आज खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा से परहेज करें। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावना सुनिश्चित है। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में विशेष रुचि रहेगी।

कन्या
आज कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य भविष्य में आपके लिए लाभप्रद होगा। बिजनस को लेकर लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है।

तुला
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक
आज यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती हैं। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है।

धनु
आज का दिन उन्नतिदायक है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर
रूका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। सगे-संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।


कुंभ
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं। सोच-विचार कर बुद्धि बल का प्रयोग करें। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन व्यय हो सकता है। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन
आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो