scriptअनियंत्रित होकर आटो पलटा, एक महिला की मौत, दो घायल | Uncontrolled auto overturns, one woman killed, two injured | Patrika News

अनियंत्रित होकर आटो पलटा, एक महिला की मौत, दो घायल

locationडिंडोरीPublished: Sep 24, 2020 03:04:57 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी और कोसमघाट के बीच हुई दुर्घटना

Uncontrolled auto overturns, one woman killed, two injured

Uncontrolled auto overturns, one woman killed, two injured

मेंहदवानी. मंगलवार को शाम आटो वाहन पलटने से ग्राम सारसडोली निवासी महिला गिरजा बाई पति सोनू कछवाहा उम्र लगभग 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी और कोसमघाट के बीच हुआ था। घटना की जानकारी आपातकालीन वाहन 108 को दिया गया था। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा वाहन 108 मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदवानी लाकर भर्ती कराया। जहां से घायल सोनाली पिता सोनू तथा सुनीता पति सोहन कछवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया गया। घायलों के साथ ही मृतक महिला को परिजन गृह ग्राम सारसडोली ले आये थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाना मेंहदवानी को दी। सूचना मिलते ही प्रधान मेंहदवानी पुलिस ने मर्ग कायमी कर प्रधान आरक्षक दीपचंद बर्मन अन्य स्टाफ सारसडोली पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही कर शव परीक्षण उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच प्रतिवेदन पुलिस थाना शहपुरा प्रेषित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सारसडोली निवासी मृत महिला सहित परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे न्यायालय शहपुरा से पेशी कर वापस सारसडोली लौट रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो