scriptअनियंत्रित बाईक फिसली, हादसे में चालक की मौत | Unmanned bike collapses, driver dies in accident | Patrika News

अनियंत्रित बाईक फिसली, हादसे में चालक की मौत

locationडिंडोरीPublished: May 11, 2019 10:36:39 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

108 की कमी के चलते फिर हुई मौत

Unmanned bike collapses, driver dies in accident

Unmanned bike collapses, driver dies in accident

शहपुरा. शहपुरा थानान्तर्गत सडक दुर्घटना में बाईक चालक की मौत हो गई। मामले में बताया गया कि चमरू सिंह पिता अर्जुन उम्र 60 निवासी आबादी पिपरिया कही जा रहा था। इसी दौरान जबलपुर रोड पर ग्राम डुकरी गांव के पास मोटर साईकल अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक चमरू सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। घायल को ले जाने के लिए समय पर 108 एम्बूलेंस नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
महीनो से बंद है 108 संजीवनी
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र शहपुरा अतंर्गत करीब दो सौ ग्राम आते है और इन ग्रामो में हजारो लोग निवास करते है। जिनकी मदद के लिए एक संजीवनी 108 है। लोगो को ईलाज मुहैया हो सके इस उद्देश्य से सरकार के द्वारा इसे प्रारंभ किया गया था। लापरवाही के कारण इस वाहन का समुचित लाभ लोगो को नहीं मिल पा रहा है। जब भी वाहन में कुछ खराबी आती है तो वाहन एक-एक माह के लिए बंद पड जाता है। जिसके कारण आपात काल में अन्य जगहो से वाहन सही समय में उपलब्ध नहीं हो पाता है और इस स्थिति में मरीज की मौत हो रही है।
सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार घायल
शहपुरा. थाना शहपुरा अतंर्गत ग्राम सरवाही के पास मोटर साईकल सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गए। जिसमें दोनो मोटर साईकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र मार्को पिता दु्रपा सिंह मार्को 32 वर्ष निवासी खम्हरिया व गणेश मार्को पिता रतन सिंह सिंह मार्को 27 वर्ष निवासी मटका अपने गांव से खम्हरिया मोटर साईकल क्रमंाक एम पी 52 एमसी 2009 में सवार हो कर बारात में शामिल होने जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब ग्राम सरवाही के पास मोटर साइकिल फिसल कर सडक पर गिर गई। घटना में वीरेन्द्र मार्को बेहोश हो गया उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोंटे आई है। साथ ही गणेश मार्को का हाथ टूट गया व शरीर के अन्य हिस्सो में भी चोंटे आई है। घटना की जानकारी ग्रामीणो ने 108 को दी जिसके बाद ईएमटी नरेन्द्र हनुमंत व पायलट मनोज मरावी विक्रमपुर घटना स्थल पर पहुच दोनो घायलो को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां पर उनका ईलाज चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो