scriptखाद्यान्न पर्ची बनवाने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे ग्रामीण | Villagers reaching collectorate to make food slips | Patrika News

खाद्यान्न पर्ची बनवाने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे ग्रामीण

locationडिंडोरीPublished: Sep 22, 2020 11:28:07 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

जयस के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के समक्ष रखी ग्रामीणों की मांग

Villagers reaching collectorate to make food slips

Villagers reaching collectorate to make food slips

डिंडोरी. खाद्यान्न पर्ची बनवाने के लिए कई बार आवेदन करने के बाद भी मरवाही ग्राम पंचायत कलगी टोला विखं मेहंदवानी एवं पडरिया ग्राम पंचायत विखं समनापुर के बहुत से परिवारों की खाद्यान्न पर्ची नहीं बनी है। खाद्यान्न पर्ची नही बनने पर मंगलवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुचे। जहां जयस जिलाध्यक्ष इंद्रप्राल मरकाम, प्रबंधक नगीना, संगठन मंत्री महासिंह सरैया ने ग्रामीणों को पूरा साथ दिया साथ ही कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपां एवं खाद्यान्न पर्ची ना होने से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द खाद्यान्न पर्ची बनावाने संबधी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान पडरिया ग्राम से हिरजिया बाई, सरोज बाई एवं मरवाही ग्राम से सुखदेव, राजेंद्र लोकेदे, रामप्रसाद मलैयालाल, विश्राम, रामबाई, लच्छूलाल मानिकदास, नानबाई सुखिया बाई सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जिला प्रशासन एवं जिला नागरिक आपूर्ति विभाग से ग्रमीणों सहित जयस ने मांग की है कि सम्पूर्ण जिले मे पंचायत स्तर पर खाद्यान्न पर्ची बनाने का अभियान चलाया जाए। जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय मे पर्ची बनवाने के लिए ना आना पडे। कोविड-19 के कारण आज खाद्यान्न एवं अन्य जीवनोपयोगी सामग्रियो की कमी होने से दैनिक जीवन में बहुत बुरा प्रभाव पड रहा है। प्रशासन अभियान चलाकर जिले भर मे जिनकी खाद्यान्न पर्ची नही बनी है उन परिवारों की पर्ची बनवाए। जयस के कार्यकर्ता इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो