डिंडोरी

कोदो-कुटकी की पट्टी बनाने के साथ गोंड़ी पेंटिंग का काम कर रहीं महिलाएं

तेजस्वनी समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

डिंडोरीSep 17, 2020 / 11:41 pm

ayazuddin siddiqui

Women doing Gondi painting with Kodo-Kutki strip

डिंडोरी. जिले में तेजस्वनी समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनकर महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की है। उक्त बाते प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को पोषण महोत्सव कायक्रम के अवसर पर तेजस्वनी समूह की महिलाओं से लाईव प्रसारण के माध्यम से चर्चा करते हुए कही। इस अवसर पर कलेक्टर बी. कर्तिकेयन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, भाजपा महामंत्री राजेन्द्र पाठक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह सहित तेजस्वनी समूह की महिलाए उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। उनके विकास और उत्थान के लिए हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने तेजस्विनी समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कोदो-कुटकी व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। तेजस्वनी समूह की महिलाओं ने बताया कि वे कोदो-कुटकी का अनाज बनाकर विक्रय कर रही है। ऑगनबाडी केन्द्रों में भी कोदो-कुटकी के बिस्किट और बर्फीनुमा पट्टी बनाकर सप्लाई की जा रही है। जिलें में कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग की पॉच यूनिट लगाई गई है। प्रत्येक यूनिट से प्रमिमाह पच्चीस हजार रूपयें की आमदानी हो रही है। तेजस्वनी समूह की महिलाओं के द्वारा सेनेटरी नेपकीन बनाने और गोंडी पेंटिग का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कोदो कुटकी से नमकीन बनाने के बारे में भी बताया। तेजस्वनी समूह की महिलाओं ने बताया कि ऑगनबाडी केन्द्रों में उनके द्वारा कुपोषण को दूर करने का अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सात दिन सात घर तिरंगा थाली का अभियान प्रारम्भ है। इसका मुख्य उद्देश्य जिलें से कुपोषण को जड से मिटाना है। मुख्यमंत्री चौहान तेजस्वनी महिला समूह के कार्यो की सराहना की।

Home / Dindori / कोदो-कुटकी की पट्टी बनाने के साथ गोंड़ी पेंटिंग का काम कर रहीं महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.