scriptपत्नी से कहा सुनी के बाद फांसी पर झूला युवक | Youth after hanging after listening to wife | Patrika News

पत्नी से कहा सुनी के बाद फांसी पर झूला युवक

locationडिंडोरीPublished: May 21, 2019 10:45:08 pm

Submitted by:

Rajkumar yadav

मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों रही भीड़

youth-after-hanging-after-listening-to-wife

youth-after-hanging-after-listening-to-wife

डिंडोरी। बजाग थानांतर्गत मंगलवार सुबह एक युवक अपने घर पर फांसी में लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पीएम करा परिजनो को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक सुदेश यादव पिता भारत लाल यादव निवासी बजाग माल की सोमवार शाम पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद पत्नी पड़ोस में ही अपने मामा के घर सोने चली गई थी। कुछ देर बाद मृतक नशे की हालत में मामा के घर पहुंच पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन वाद विवाद के डर से पत्नी साथ में नही आई। सुबह जैसे ही वह घर पहुंची तो पति को फांसी पर लटके देख जोर जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गये जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ऑटो पलटने से युवक घायल
डिंडोरी। मंगलवार को एक युवक को घायल अवस्था में 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक सुभाष पिता बहादूर सिंह 20 साल निवासी खजरवार थाना अमरकंटक सोमवार रात लगभग 8 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान नर्मदा किनारे घाट मे ऑटो पलट गया अन्य दो साथियों व चालक को तो चोट नही आई लेकिन उक्त युवक को गंभीर चोट लगी है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया में देर रात भर्ती कराया गया लेकिन युवक को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो