scriptबालिका से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार | youth Mistreatment with girl | Patrika News

बालिका से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

locationडिंडोरीPublished: Apr 23, 2019 11:11:46 am

Submitted by:

amaresh singh

बहला फुसलाकर झाडिय़ों में ले गया

youth Mistreatment with girl

बालिका से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

डिंडोरी/बजाग। बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर में छह साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थानांतर्गत शनिवार शाम 5 बजे बलात्कार की घटना को एक 22 वर्षीय लड़के मनीष साहू ने अंजाम दिया। 6 साल की मासूम ने अपने पिता को घटना की आपबीती से रो रोकर सुनाई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहला फुसला कर बिजौरी रोड में नदी के किनारे झाडिय़ों में ले गया। जहां उसने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के पिता की माने तो आरोपी ने चाकलेट बिस्किट खिलाने के बहाने बहला फुसला कर ले गया। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया है। इस पूरे मामले में पुलिस का असंवेदनशील रवैया सामने आया बच्ची के बलात्कार की रिपोर्ट शनिवार शाम 5 बजे होने के बाद भी पीडि़ता की एमएलसी 12 घंटे तक पुलिस नही करा सकी। मामला कायम करने में पुलिस को 8 घंटे लगे। सूत्रों का कहना है कि मामले को पुलिस निपटाने के चक्कर में थी। मीडिया के दखल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो