scriptलैपटॉप रेडिएशन से प्रभावित होती है बच्चे की हाइट | Child height is affected by laptop radiation | Patrika News

लैपटॉप रेडिएशन से प्रभावित होती है बच्चे की हाइट

locationजयपुरPublished: Dec 06, 2018 03:17:09 pm

रेडिएशन से बच्चों की ग्रोथ प्लेट पर असर पडऩे से उनकी वृद्धि रुक सकती है। दिमाग और नसों पर प्रभाव पडऩे से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है,

child-height-is-affected-by-laptop-radiation

रेडिएशन से बच्चों की ग्रोथ प्लेट पर असर पडऩे से उनकी वृद्धि रुक सकती है। दिमाग और नसों पर प्रभाव पडऩे से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है,

कई शोधों म्में सामने आया है कि लैपटॉप से निकलने वाले रेडिएशन का बच्चों पर तेजी से असर पड़ता है। वाई-फाई तकनीक से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अमरीका की बाल रोग एकेडमी के अनुसार बच्चों को दिनभर में दो घंटे से ज्यादा लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

खतरा- रेडिएशन से बच्चों की ग्रोथ प्लेट पर असर पडऩे से उनकी वृद्धि रुक सकती है। दिमाग और नसों पर प्रभाव पडऩे से बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है, उसकी एकाग्रता में कमी, पढ़ाई या किसी काम में मन नहीं लगता। वाई-फाई होने पर बच्चे लेटकर भी लैपटॉप चलाते हैं, इससे आंखों के रेटिना पर भी असर पड़ता है।

बीमारियों का डर लैपटॉप का अधिक प्रयोग करने वाले बच्चों की फिजिकल एिक्टविटीज कम हो जाती हैं और मोटापा बढऩे लगता है, जो आगे चलकर डायबिटीज, कम उम्र में ही हार्ट अटैक व हाइपरटेंशन का कारण बनता है। इसलिए माता-पिता जरूरत के समय ही बच्चे को लैपटॉप चलाने दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो