scriptहैल्थ इंटरव्यू: कमजोर मांसपेशियों से खिसकता यूट्रस | Health Interviews: Uterus Slipping From Weaker Muscles | Patrika News
रोग और उपचार

हैल्थ इंटरव्यू: कमजोर मांसपेशियों से खिसकता यूट्रस

कुछ महिलाओं को यूट्रिन प्रोलैप्स की समस्या हो जाती है। जानें क्या है समस्या व कारण और कैसे करें बचाव।

जयपुरJun 07, 2019 / 12:39 pm

Jitendra Rangey

uterine prolapse

uterine prolapse

यूट्रिन प्रोलैप्स क्या है?
महिलाओं में गर्भाशय योनी मार्ग से ऊपर स्थित होता है। जब यह अपनी जगह से नीचे सरक कर योनी मार्ग के रास्ते शरीर से बाहर आ जाता है तो इसे यूट्रिन प्रोलैप्स कहते हैं।
इसके क्या कारण हो सकते हैैं?
इसका मुख्य कारण मांसपेशियों का मजबूत न होना है। जिन महिलाओं के कई बच्चे होते हैं और प्रसव के दौरान दिक्कत का सामना कर चुकी होती हैं, उनमें यह परेशानी अधिक मिलती है। प्रसव के तुरंत बाद भारी काम करने से भी यह स्थिति बन सकती है। लगातार कब्ज या खांसी रहने और आनुवांशिक तौर पर मांसपेशियों की कमजोरी भी इसके कारण हो सकते हैं।
किस उम्र की महिलाओं में यह ज्यादा होता है?
यह 50-60 वर्ष की महिलाओं में होता है। लेकिन जिन्हें मांशपेशियों की आनुवांशिक कमजोरी है, उनमें कम उम्र में हो सकता है।
इसके क्या लक्षण होते हैं?
गर्भाशय का भाग योनी मार्ग के बाहर गांठ या उभार के रूप में दिखाई देता है। यूरिन करने में दिक्कत आ सकती है। कई बार यूरिन अपने आप निकल जाता है।
इसके क्या दुष्प्रभाव हैं?
अनदेखी करने पर इसमें अल्सर बन सकता है जो आगे कैंसर में बदल सकता है। यूरिन की नली में खिंचाव होने से किडनी खराब होने का खतरा रहता है।
इलाज कैसे होता है?
ज्यादातर मामलों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। अधिक उम्र में गर्भाशय हटा दिया जाता है। यदि महिला की उम्र कम है और वह आगे संतान चाहती है तो जितना भाग बाहर होता है उतना निकाल दिया जाता है। ऑपरेशन न कर पाने की स्थिति में रबड़ का छल्ला भी लगाया जा सकता है।
इससे बचाव के क्या उपाय हैं?
प्रोटीनयुक्तखाना (दाल, सोयाबीन, अंडे) लें व व्यायाम करें।
डॉ. राखी आर्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

Home / Health / Disease and Conditions / हैल्थ इंटरव्यू: कमजोर मांसपेशियों से खिसकता यूट्रस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो