scriptHome And Natural Remedies for Constipation: कब्ज के लक्षण और 7 घरेलू उपाय | Home And Natural Remedies for Constipation | Patrika News

Home And Natural Remedies for Constipation: कब्ज के लक्षण और 7 घरेलू उपाय

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2021 11:32:57 pm

Submitted by:

Kosha Gurung

Home And Natural Remedies for Constipation: अगर सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता तो पूरा दिन खराब होता है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो सभी उम्र के लोगों को होती है। गरिष्ठ और अपाच्य भोजन लेने से यह समस्या होती है।

Home And Natural Remedies for Constipation

Home And Natural Remedies for Constipation

नई दिल्ली। Home And Natural Remedies for Constipation: सुबह पेट साफ नहीं होने पर पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। गैस, एसिडिटी, पेट में भारीपन होना, कुछ भी अच्छा नहीं लगता, सिरदर्द महसूस होने लगता है। किसी काम में मन भी नहीं लगता। ये सारी निशानी है कब्ज होने की। पेट का साफ होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बीमारियों की शुरुआत यहीं से होती है। शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है पेट।
अगर पेट में किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी होती है तो उसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। जिसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। कई बार तो ऐसा होता है कि रोज पेट साफ करने के लिए दवाई लेने की आदत ही हो जाती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जो आपको कब्ज की परेशानी से राहत दिला सकते हैं।
सबसे पहले कब्ज होने के कारणों के बारे में जानते हैं…

आमतौर पर यह समस्या खानपान और जीवनशैली से जुड़ी हुई है। देखा जाए तो कब्ज एक आम समस्या है। अधिकतर मामलों में शरीर में भोजन की तुलना में पानी का सेवन कम होने की वजह से होता है। नीचे कुछ कारण दिए गए हैं
Constipation
इसे भी पढ़ेंः कब्ज देता है कई बीमारियों को जन्म. इन घरेलू उपायों से करें उपचार

कब्ज होने के लक्षण

अब जानते हैं कब्ज के लिए घरेलू उपाय

1. पानीः
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं और एक जगह बैठकर पीएं। हो सके तो पानी को एक-एक घूंट करके पीएं। बाद में 15-20 मिनट तक खुली जगह पर टहलें। ऐसा करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
2. अरंडी का तेलः

एक गिलास गुनगुने पानी में अरंडी का तेल और आधा नींबू का रस मिलाएं। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। कब्ज में अरंडी का तेल सबसे कारगर साबित होता है। थोड़ी देर बाद, आराम से शौच होने से पेट साफ हो जाएगा, लेकिन अरंडी के तेल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए।
3. पपीताः

एक कटोरी पपीता में डेरी फ्री दही को मिक्सी में डालकर शेक बना लें। बाद में इसका सेवन करें। पपीते में पपाइन नामका तत्व होता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है।
4. अलसी के बीजः

कब्ज की समस्या में अलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए अलसी के बीज को मिक्सी में पीस लें। अब एक गिलास पानी में 20 ग्राम अलसी के पाउडर को भिगोकर रख दें। तीन-चार घंटे बात इस पानी को छानकर पी लें। अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र दुरुस्त करता है और खाने को हजम करने में मदद करता है।
5. बेकिंग सोडाः

कब्ज के लिए बेकिंग सोडा भी बहुत गुणकारी उपाय साबित हो सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और पी जाएं। बेकिंग सोडा से सीने में जलन होना और अपच से राहत मिलती है।
6. शहदः

एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाएं। बाद में इस मिश्रण को पी लें। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं, इससे कब्ज से राहत मिल सकती है।
7. त्रिफलाः

पाचन तंत्र को साफ रखने में त्रिफला सहायक होता है। पेट में गैस और सूजन होने से रोकता है। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से कब्ज से राहत मिल सकती है। त्रिफला में आंवला, हरड़ और बहेड़ा तीनों फलों को समान मात्रा में मिलाकर त्रिफला चूर्ण बनाया जाता है। त्रिफला पेट को साफ करता है और पेट फूलना और सूजन जैसे लक्षणों से भी राहत देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो