scriptशरीर में बढ़ती जा रही है सूजन तो ये हो सकती है बीमारी | Inflammation is increasing in the body, it can be a disease | Patrika News

शरीर में बढ़ती जा रही है सूजन तो ये हो सकती है बीमारी

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2019 10:44:11 am

Submitted by:

Jitendra Rangey

बीमारी के कारण रोगी को अधिक दर्द होता है। समय पर इलाज न होने से इसका असर ब्रेन, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी पड़ता है।

arthritis

शरीर में बढ़ती जा रही है सूजन तो ये हो सकती है बीमारी

सूजन को बढ़ाने वाले जीन में वृद्धि होती है
आर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों को विशेष ध्यान देना होता है। इसके कारण शरीर में सूजन को बढ़ाने वाले जीन में वृद्धि होती है। इससे गठिया के रोगी को अधिक दर्द का होता है। समय पर इलाज न होने से इसका असर ब्रेन, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी पड़ता है।
उपचार की कई नवीनतम विधियां उपलब्ध
लोगों में यह भ्रान्ति है कि आर्थराइटिस एक लाइलाज बीमारी है। इस रोग को नियंत्रित करने और उपचार की कई नवीनतम विधियां उपलब्ध हैं। पहले केवल सामान्य दवाइयां ही रोगियों के लिए उपलब्ध थीं, लेकिन अब बॉयोलॉजिकल मेडिसिन से भी गठिया का उपचार किया जा रहा है। कुछ उपाय अपनाएं जाएं तो सूजन को कम किया जा सकता है।
ये करेें उपाय
पीड़ि़त को किसी भी मौसम या जलवायु परिवर्तन के दौरान भी पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। सोने और जागने के लिए निश्चित समय तय करने का प्रयास करें। कम से कम आठ घंटे की नींद लें। यदि वीकेंड पर जल्दी उठना जरूरी नहीं है तो भी सोने के समय में बदलाव नहीं करना चाहिए। यदि समय में परिवर्तन करते हैं तो सप्ताह के दौरान इसे फिर से सेट करना मुश्किल हो सकता है।
नियमित करें कसरत
आर्थराइटिस को बढऩे से रोकने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। प्रतिदिन शरीर में खिंचाव लाने वाली एक्सरसाइज को करना चाहिए। इसके अतिरिक्त तनाव से दूर रहना चाहिए। शुरुआती स्टेज में सामान्य दवाइयों से भी इस पर नियंत्रित किया जा सकता है।
डॉ. राहुल जैन, गठिया रोग विशेषज्ञ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो