रोग और उपचार

किडनी को स्वस्थ रखते हैं गोखरू और पुनर्नवा

एल्कोहल पीने की आदत और पथरी की शिकायत होने पर किडनी फेल होने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में गोखरू और पुनर्नवा लाभकारी साबित होते हैं।

जयपुरMay 15, 2019 / 11:11 am

Jitendra Rangey

kidney

गोखरू और पुनर्नवा को किडनी के मरीज और सामान्य व्यक्ति दोनों ले सकते हैं
एल्कोहल पीने की आदत और पथरी की शिकायत होने पर किडनी फेल होने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में गोखरू और पुनर्नवा लाभकारी साबित होते हैं। इसे किडनी के मरीज और सामान्य व्यक्ति दोनों ले सकते हैं। गोखरू का चूर्ण एक-एक चम्मच सुबह, दोपहर, शाम गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है।
ये होते हैं लक्षण : चेहरे व पैरों में सूजन और आंखों में भारीपन रहना। थोड़ी दूर चलने पर सांस फूलना, थकान और बेचैनी महसूस होना।
यह होता है उपाय : गोखरू और पुनर्नवा में किडनी को पुन: स्वस्थ करने की क्षमता होती है। इसके लिए 50 ग्राम गोखरू और 50 ग्राम पुनर्नवा को पांच लीटर पानी में डालकर चौथाई रहने तक उबालें। फिर इसकी 40 एम एल मात्रा सुबह, दोपहर और शाम को रोगी को पिलाएं। इससे किडनी को लाभ मिलेगा।
डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद चिकित्सक

Home / Health / Disease and Conditions / किडनी को स्वस्थ रखते हैं गोखरू और पुनर्नवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.