रोग और उपचार

जानें मलेरिया का इलाज, ये नुस्खे हैं फायदेमंद

आयुर्वेद में इसकी तीन अवस्थाएं मानी गई हैं- आयुर्वेद में इसके इलाज के लिए कुछ औषधियां भी बताई गई हैं।

Mar 12, 2019 / 04:09 pm

विकास गुप्ता

आयुर्वेद में इसकी तीन अवस्थाएं मानी गई हैं- आयुर्वेद में इसके इलाज के लिए कुछ औषधियां भी बताई गई हैं।

मलेरिया गंभीर और जानलेवा बीमारी है। यह मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। आयुर्वेद में इसकी तीन अवस्थाएं मानी गई हैं- आयुर्वेद में इसके इलाज के लिए कुछ औषधियां भी बताई गई हैं।

शीतावस्था : इसमें हल्के बुखार के साथ तेज सर्दी लगती है व रोगी को 2-3 कंबल या रजाई ओढ़ने की जरूरत महसूस होती है।
ऊष्णावस्था : इसमें बुखार 100-105 डिग्री फारेहनाइट तक हो जाता है। रोगी को तेज गर्मी व जलन महसूस होती है।
स्वेदावस्था : इसमें तेज बुखार चढ़ने के बाद स्वयं घटने लगता है व मरीज पसीने से तर-बतर हो जाता है। साथ ही सिरदर्द, उल्टी, थकान जैसे लक्षण भी होते हैं। समस्या ज्यादा गंभीर होेने पर जान को खतरा भी हो सकता है।

औषधीय प्रयोग –
250 मिली. पानी में 10-12 ग्राम चिरायता, 3-4 ग्राम दालचीनी व 3-4 लौंग डालकर उबालें। 60 मिली. रहने पर दिन में तीन बार 20-20 मिलिलीटर लें। 200 मिली. पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, 1-2 लौंग व 3-4 कालीमिर्च डालकर उबालें। 1/4 रहने पर 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम 3 4 दिन पिएं।

Home / Health / Disease and Conditions / जानें मलेरिया का इलाज, ये नुस्खे हैं फायदेमंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.