scriptडायबिटीज के हैं ये 5 संकेत | These 5 signs of diabetes are | Patrika News

डायबिटीज के हैं ये 5 संकेत

locationजयपुरPublished: May 03, 2019 12:20:26 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

फास्टफूड खाने के कई नुकसान होते हैं। एक्सरसाइज न करना सेहत पर असर डालता है।

diabetes

diabetes

जीवनशैली और असंतुलित खानपान डायबिटीज का प्रमुख कारण
अनुशासनहीन जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फास्टफूड खाने के कई नुकसान होते हैं। एक्सरसाइज न करना सेहत पर असर डालता है। ऐसे में कुछ खास संकेत नजर आएं, तो जांच कराना जरूरी है कि कहीं आपको डायबिटीज तो नहीं।
बार-बार प्यास लगना
शरीर में ग्लूकोज बढ़ता है, तो बार-बार पानी की कमी महसूस होती है।
स्किन पर रैशेज
गले पर रैशेज व लाल दाग हों या कहीं खुजली बढ़ी हो तो चेक करवाएं।
वजन घटना
हाल के महीनों में अगर आपका वजन तेजी से घटा हो तो यह डायबिटीज सहित किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
थकावट रहना
शरीर थका-थका रहे, काम में मन न लगे, ऊर्जाहीनता का अहसास हो, तो चेक करवाएं।
दृष्टि कमजोर होना
अगर दृष्टि धुंधली हो रही है, तो सचेत हो जाएं। शुगर बढऩे से पुतलियां फैलती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो