scriptजब यूरिन में जलन की समस्या सताए | When urine suffers the problem of irritation | Patrika News

जब यूरिन में जलन की समस्या सताए

locationजयपुरPublished: May 30, 2019 10:46:39 am

Submitted by:

Jitendra Rangey

गर्मियों में अक्सर यूरिन में जलन की समस्या होती है। घरेलू उपचार से यह समस्या दूर हो सकती है।

 urine

urine suffers

मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होता है
यूरिन में जलन होना एक आम समस्या है। यह पुरुष या महिला किसी को भी हो सकती है। इरसका मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होता है। कुछ लोगों को इस समस्या से जल्द ही निजात मिल जाता है, तो किसी को अधिक समय भी लग जाता है। इसके लिए कई लोग लगातार ट्रिटमेंट भी लेते है। जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। तब ये समस्या और बढ़ जाती है। यूरिन में जलन बहुत ही आम समस्‍या है, जो यूरिन मार्ग में संक्रमण, किडनी में स्‍टोन और हिहाइड्रेशन आदि के कारण होती है। इससे समस्या से निजात पाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं।
ये करें उपाय
कम से कम चार-पांच लीटर पानी रोजाना पीएं। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो यूरिन का रंग पीला हो जाता है। इसलिए अधिक से अधिक पानी पीएं। साथ ही नारियल पानी का सेवन भी करें क्‍योंकि यह डिहाइड्रेशन तथा पेशाब की जलन को ठीक करता है। एक छोटे गिलास ककड़ी के रस में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में चार बार पीएं। एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इसेे छानकर इसमें चीनी या गुड़ मिला कर पीएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो