दुमका

चतरा: भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव कुएं से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह भोक्ता 20 सितंबर की रात से ही लापता थे…

दुमकाSep 22, 2018 / 02:34 pm

Prateek

the well

(रांची): झारखंड में चतरा जिले में कुंदा प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विनय सिंह भोक्ता का शव शनिवार को सुबह कुएं से बरामद किया गया है। उनके परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह भोक्ता 20 सितंबर की रात से ही लापता थे। मृतक के भाई सुबोध कुमार भोक्ता ने बताया कि करमा पूजा के दिन रात दो बजे तक वे झूमर खेलते नअर आये। इस दौरान उन्होंने शराब भी पी रखी थी। अचानक गायब हो गये। 21 सितंबर को पूरे दिन परिजन उनकी खोजबीन में जुटे रहे। घर नहीं लौटने से चिंतित परिजनों ने स्थानीय थाने को भी सूचना दी। आज सुबह नावाडीह बरवा गड़वा स्थित एक जर्जर कुएं में किसी ने उनका शव देखा। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों की मदद से उन्हें मिली। मृतक के परिजनों ने आशंका जतायी है कि विनय सिंह भोक्ता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। हालांकि किस कारण से और किन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने में असमर्थ है।

 

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस हत्या या नशे की हालत में कुएं में गिर जाने की आशंका समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना के पीछे किसी तरह से राजनीतिक विद्वेष या प्रतिद्वंदिता समेत सभी बातों को ध्यान में कर पुलिस जांच कर रही है।


गौरतलब है कि मृतक विनय सिंह भोक्ता राजनीति में आने से पहले पारा टीचर थे। दो साल पहले तक वे उत्क्रमित विद्यालय लावलोंग में कार्यरत थे। लेकिन स्कूल में टाइम नहीं देने के चलते उन्होंने पारा टीचर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Home / Dumka / चतरा: भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव कुएं से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.