scriptदुमका:केन्द्रीय कारा की महिला वार्डन ने सरकारी आवास में ही की आत्महत्या | dumka Central jail's Warden did Suicide in Government House | Patrika News

दुमका:केन्द्रीय कारा की महिला वार्डन ने सरकारी आवास में ही की आत्महत्या

locationदुमकाPublished: Aug 05, 2018 09:23:32 pm

Submitted by:

Prateek

बता दें कि इससे पहले भी झारखंड में एक आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया था जिसने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था…

(दुमका): झारखंड में दुमका केन्द्रीय कारा की महिला कक्षपाल (वार्डन) शालु टिग्गा ने अपने सरकारी आवास में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर महिला कक्षपाल की लाश को कब्जे में ले लिया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुमका केंद्रीय कारा में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस कर्मी शालु टिग्गा रविवार को ड्यूटी थी। सुबह को जब उक्त महिला पुलिस कर्मी कमरे से बाहर नहीं निकली, तो अन्य सहकर्मियों ने दरवाजे को खटखटाया और कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश करने पर महिला पुलिस कर्मी को सीलिंग पंखे से फांसी के फंदे पर लटका पाया।


दुमका महिला थाना की थाना प्रभारी पुनम टोप्पो ने रविवार को यहां बताया कि दुमका केन्द्रीय कारा के अधिकरियों से मिली सूचना पर पुलिस आज सुबह 25 वर्षीय महिला कक्ष पाल शालु टिग्गा के केन्द्रीय कारा परिसर में अवस्थित सरकारी आवास पर पहुंची और दरबाजा तोड़कर घर से महिला कक्षपाल(वार्डन) पंखा से दुप्पटा से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने फंदे में लटकते शव को निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। महिला कक्षपाल शालु टिग्गा द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला कक्षपाल रांची की रहने वाली थी और फरवरी 2017 से केन्द्रीय कारा दुमका में कार्यरत थी।


बता दें कि इससे पहले भी झारखंड में एक आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया था जिसने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। एक ही परिवार के सात सदस्यों के एक साथ आत्महत्या करने वाला यह मामला दिल्ली के बुराडी कांड जैसा नजर आया। पर जांच में सामने आया कि बुराडी के इतर परिवार के सदस्यों ने अंधविश्वास के चलते नहीं बल्कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कि थी। इस केस में पहले दो सदस्यों ने पांच लोगों की हत्या की थी उसके बाद खुदखुशी कर ली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो