scriptराज्यपाल ने Dumka में फहराया तिरंगा | Governor hoisted the tricolor in Dumka | Patrika News

राज्यपाल ने Dumka में फहराया तिरंगा

locationदुमकाPublished: Aug 15, 2015 05:33:00 pm

झारखंड की उपराजधानी दुमका में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीणों के विकास के बिना इस राज्य का उत्थान संभव
नहीं है।

independence day

independence day

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीणों के विकास के बिना इस राज्य का उत्थान संभव नहीं है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हमारे राष्ट्र ने कई क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित की है।

उन्‍होंने कहा कि मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, पुल-पुलिया का निर्माण एवं समेकित जलछाजन प्रबंधन के बेहतर तरीके से क्रियान्वयन के लिए सरकार गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के बाहर लापता और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए सरकार ऑपरेशन मुस्कान चला रही है। प्रथम चरण में 25 नगरीय क्षेत्रों में कुल 153 बच्चों को और द्वितीय चरण में 11 राज्यों के 35 नगरों में कुल 496 बच्चे बरामद कर लिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो