scriptबड़ा हादसा: अंत्येष्टि में जा रहे थे, मौत कर रही थी पीछा, चलीं गईं इतने लोगों की जान | Jharkhand News: 4 Died In Big Road Accident In Dumka Jharkhand | Patrika News
दुमका

बड़ा हादसा: अंत्येष्टि में जा रहे थे, मौत कर रही थी पीछा, चलीं गईं इतने लोगों की जान

Jharkhand News: बताया जा रहा है कि किसी (Big Road Accident) नजदीकी रिश्तेदार की आसनसोल में मौत हो गई थी, जिसकी अंत्येष्टि में भाग लेने के लिए सभी (Big Road Accident In India) घर से निकले थे (How Death Comes), तभी (Dumka News)…

दुमकाOct 05, 2019 / 04:02 pm

Prateek

Jharkhand News, Big Road Accident, Big Road Accident In India, Big Accident In India

बड़ा हादसा: अंत्येष्टि में जा रहे थे, मौत कर रही थी पीछा, चलीं गईं इतने लोगों की जान

(दुमका): झारखंड के दुमका जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मरने वालों की दास्तां सुन आप कांप जाएंगे, मौत इनका जैसे पीछा ही कर रही थी, सभी लोग एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने को घर से निकले थे तभी…


इनकी गईं जान…

Jharkhand News, Big Road Accident, Big Road Accident In India, Big Accident In India

यह घटना जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव के पास घटी। मृतकों में इसी गांव की महिला रौशन मुर्मू (52 वर्ष), आगोयजोरी से आए उनके रिश्तेदार धनेश्वर मरांडी (58 वर्ष) , उसकी पत्नी होपनी सोरेन (52 वर्ष), गायणा मुर्मू (30 वर्ष) शामिल हैं। वहीं गायणा की पत्नी नूनी सोरेन, पुत्र सुशील मुर्मू और पुत्री सुनीता मुर्मू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस से दुमका मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


यूं हुआ हादसा…

Jharkhand News, Big Road Accident, Big Road Accident In India, Big Accident In India

बताया जा रहा है कि धनेश्वर के किसी नजदीकी रिश्तेदार की आसनसोल में मौत हो गई थी, जिसकी अंत्येष्टि में भाग लेने वे जा रहे थे। धनेश्वर इसके लिए आगोयजोरी से अपने परिवार को लेकर बहन के घर जामजोरी पहुंचा और उसे लेकर आसनसोल जाने के लिए निकला था। सुबह 6 बजे वे सड़क के किनारे बस का इंतजार कर ही रहे थे कि आसनसोल से दुमका जा रही एक पिकअप वैन ने सभी सात लोगों को कुचल दिया। चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को दुमका मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।


ग्रामीणों ने लगाया जाम…

Jharkhand News, Big Road Accident, Big Road Accident In India, Big Accident In India

जिस पिकअप से हादसा हुआ, उसे जब्त किया गया है। जबकि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर (Jharkhand Police) डीएसपी संतोष कुमार, अंचल अधिकारी महेन्द्र महतो, मसलिया थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची। आक्रोशित भीड़ ने लगभग तीन घण्टे तक रोड जाम किए रखा, बाद में पदाधिकारियों द्धारा समझाने और 40 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने पर जाम हटा लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो