scriptकतार में लगी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत, निकालने गई थी खाते से 500 रुपए | Jharkhand News: Old Woman Died During Waiting In Line Of Bank | Patrika News

कतार में लगी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत, निकालने गई थी खाते से 500 रुपए

locationदुमकाPublished: Apr 19, 2020 08:47:35 pm

Submitted by:

Prateek

Jharkhand News: महिला के पति करण मुर्मू ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर आरोप लगाया कि वहां कोई व्यवस्था नहीं (Old Woman Died During Waiting In Line Of Bank) थी…

कतार में लगी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत, निकालने गई थी खाते से 500 रुपए

कतार में लगी 65 वर्षीय वृद्धा की मौत, निकालने गई थी खाते से 500 रुपए

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के एक गांव की बुजुर्ग आदिवासी महिला की मौत पर सवाल उठने लगे हैं। जनधन खाते में आए 500 रुपए और वृद्धावस्था पेंशन निकालने के लिए 65 साल की बुजुर्ग महिला कालोनी टुडू ग्राहक सेवा केंद्र के सामने कतार में लगी थी। चिलचिलाती धूप में गश खाकर कालोनी टुडू गिर पड़ीं और मौके पर उनकी मौत हो गई। कॉलोनी टुडू मसलिया प्रखंड के केशो रायडीह गांव की रहने वाली थीं। शनिवार को दिन में वो गांव की कई महिलाओं के साथ मसलिया प्रखंड के रानीघाघर गांव में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची थीं। उन्हें जानकारी दी गई थी कि जनधन के पैसे सरकार ने भेजे हैं, कोरोना से उपजे असाधारण स्थिति के बीच टुडू ये पैसे निकालना चाहती थीं, ताकि मुश्किलों को कम किया जा सके।


यह बुजुर्ग महिला सुबह 10 बजे ही ग्राहक सेवा केंद्र पहुंच गई थी। जैसे ही ग्राहक सेवा केंद्र खुला वो कतार में लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण उसे करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दरअसल उनसे पहले कई महिलाएं सेवा केंद्र पहुंच चुकी थीं। वक्त गुजरता रहा और कतार में कालोनी टुडू के आगे एक महिला खड़ी थी। इससे पहले वो गश खाकर गिर पड़ी। घटना स्थल पर ही कालोनी टुडू की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिना खाए-पिए दो घंटे तक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के सामने कतार में खड़ी रहने के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

 

इस बीच महिला के पति करण मुर्मू ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर आरोप लगाया कि वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। पीने का पानी तक नहीं था। महिलाओं की लंबी कतार थी और कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की मार्किंग भी नहीं की गई थी। इस बीच मसलिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पति करण मुर्मू को सौंप दिया। शव लेकर करण मुर्मू जैसे ही गांव पहुंचे, मातम पसर गया। इधर मसलिया के अंचलाधकारी का कहना है कि मृतका के परिवार को अनाज और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो