scriptमिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेमी संग शादी कर विदा हुईं डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां | Love Story: One Child's Mother's Marriage In Shiv Temple Godda | Patrika News

मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेमी संग शादी कर विदा हुईं डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां

locationदुमकाPublished: Jul 07, 2020 03:01:04 pm

Submitted by:

Prateek

Love Story: सीमाओं में नहीं बंधने वाले प्यार की ऐसी कई कहानियां हैं (One Child’s Mother’s Marriage In Shiv Temple Godda Jharkhand ) (Jharkhand News) (Godda News) (Dumka News)…
 

मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेमी संग शादी कर विदा हुईं डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां

मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेमी संग शादी कर विदा हुईं डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां

दुमका,गोड्डा: ‘मंजिल मिल ही जाती है प्यार में अगर जज्बा हो दिलदार में’, यह लाइन किसी ने यूं ही नहीं लिखी है बल्कि ऐसा सच भी होता है। सीमाओं में नहीं बंधने वाले प्यार की ऐसी कई कहानियां हैं जो इसे साबित भी करती हैं। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। जहां एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां ने अपने प्रेमी के साथ सावन माह के आगाज के साथ ही ईश्वर को साक्षी मानकर विवाह कर लिया। खुद पंचायत ने दोनों के प्यार को मुकाम तक पहुंचाने में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें

India China Tension: चीन पर नजर, Chinook, Mig-29 और Apache के साथ रात भर चला ऑपरेशन

यह मामला झारखंड के गोड्डा जिले का है। डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां ने अपने प्रेमी संग पहले सोमवार को शिव मंदिर में विवाह रचाया। दोनों की प्रेम कहानी एक मिस कॉल से शुरू होकर इस अंजाम तक पहुंची है।

यह भी पढ़ें

IMD मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कई जगह भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, Orange Alert जारी

मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्रेमी संग शादी कर विदा हुईं डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने दो से तीन महीने पहले किसी को फोन लगाया था। गलती से फोन एक युवक को जा लगा। इसके बाद दोनों की बातों का सिलसिला शुरू हो गया। युवक बिहार के सीमावर्ती इलाके का रहने वाला था। दोनों के गांव एक दूसरे से सटकर थे। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।

यह भी पढ़ें

Coronavirus: Bank जाने से पहले हो जाएं सतर्क! SBI के 30 कर्मचारी निकले Covid-19 Positive

एक बार प्रेमिका महिला और प्रेमी की मुलाकात हुई। इस पर प्रेमिका उसे अपने गांव ले आई। महिला के पति और पंचायत तक यह बात पहुंची। इस प्रेम कहानी को सुखद तरीके से अंजाम तक पहुंचाने के लिए पंचायत बुलाई गई। इसमें महिला व युवक के परिजनों को बुलाया गया। प्रेमिका ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगीं। इस पर परिजनों ने भी हामी भर दी।

यह भी पढ़ें

Private Trains में सफर करने वालों को लगेगा, झटका, Railway नहीं बल्कि ये लोग फिक्स करेंगे Fare

इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने साथ ले गया। यही नहीं विवाह के पश्चात महिला अपने बच्चे को भी अपने साथ ही ले गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो