scriptदुमका पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया मध्यप्रदेश का इनामी साइबर अपराधी | mp's most wanted cyber criminal anil munda arrested from dumka | Patrika News

दुमका पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया मध्यप्रदेश का इनामी साइबर अपराधी

locationदुमकाPublished: Sep 30, 2018 02:36:11 pm

Submitted by:

Prateek

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई लोगों को चूना लगाने वाले साइबर अपराधी अनिल मंडल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तालझारी से धर दबोचा…

police

police

(रांची): झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़ी कुरूवा गांव में छापामार पुलिस ने मध्यप्रदेश के इनामी साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से लगभग एक लाख 75 हजार रूपया नकद सहित पांच मोबाईल फोन,छह सिम कार्ड,भी बरामद किए है।


दुमका के साइबर क्राइम शाखा के पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम समद ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बुढ़ीकुरूवा गांव में छापामार कर अनिल मंडल नामक एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास नकद राशि सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अनिल मंडल मध्यप्रदेश में पांच हजार को इनामी अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में गिरफ्तार अनिल मंडल के खिलाफ बैंक का अधिकारी बनकर फोन से सम्पर्क कर लोगों के खाते से राशि उड़ाने के दर्जनों मामले दर्ज हैं।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई लोगों को चूना लगाने वाले साइबर अपराधी अनिल मंडल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तालझारी से धर दबोचा। भोपाल पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसके पास से 1.75 लाख नकद, पांच मोबाइल, छह सिम के अलावा आधार कार्ड और बैंक की पास बुक बरामद किया है।


गिरफ्तार अपराधी को दुमका न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साइबर डीएसपी श्रीराम सामद ने बताया कि भोपाल पुलिस ने इसी गांव के कई अन्य लोगों के खिलाफ भी ठगी का मामला दर्ज किया गया था। भोपाल पुलिस ने दुमका पुलिस के सहयोग से अनिल मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार नही किया है,लेकिन बरामद पैसों के बारे में अभी तक कुछ नहीं बता पा रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि अनिल ने राज्य में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस द्वारा पूछताछ और जांच के बाद ही और खुलासा हो सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो