दुमका

10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली की पुलिस हिरासत में मौत

बिहार-झारखंड के जंगलों में आतंक का पर्याय माने जाने वाले 10 लाख के ईनामी कुख्यात नक्सली ( Hardcore Naxli died ) और एरिया कमांडर की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। कुख्यात नक्सली सिद्धू दर्जनों पुलिसकर्मियों की हत्याओं और हथियारों ( Involved in murders of policemen ) की लूट में शामिल था।

दुमकाFeb 23, 2020 / 06:11 pm

Yogendra Yogi

10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली की पुलिस हिरासत में मौत

दुमका-जमुई: बिहार-झारखंड के जंगलों में आतंक का पर्याय माने जाने वाले 10 लाख के ईनामी कुख्यात नक्सली ( Hardcore Naxli died ) और एरिया कमांडर की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। उसे पटना एसटीएफ की टीम ने शनिवार की सुबह दुमका से गिरफ्तार किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार-झारखंड सीमांत स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य और झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के कमांडर सिद्धू कोडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया किया था। कुख्यात नक्सली सिद्धू दर्जनों पुलिसकर्मियों की हत्याओं और हथियारों ( Involved in murders of policemen ) की लूट में शामिल था।

कई बार बच निकला सिद्धू
पुलिस ने कोडा को दुमका के जंगलों से पकड़ा था। नक्सली कमांडर कोडा से पुलिस ने एक एके-४७, एक इंसास, एक रायफल व भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया था। उसने सीने में दर्द की शिकायत की तो पुलिस उसे सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार नक्सली कोड़ा की निशानदेही पर चकाई इलाके से एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार किया गया। दूसरे नक्सली की पहचान इलियास हेंब्रम के रूप में की गई। इलियास चकाई थाना के हिंडला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने कई बार सिद्धू की गिरफ्तारी को लेकर रणनीति बनाई लेकिन हर बार वह भागने में सफल हो जाता था। उस पर बिहार सरकार ने एक लाख तो झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम रखा था।

चार दर्जन नक्सली घटनाओं को दिया अंजाम
कोड़ा पर चार दर्जन नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा झारखंड के सीआरपीएफ में तैनात आईपीएस रैंक के अधिकारी हीरा झा की हत्या कराने का भी आरोप है। 2014 में सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी जिसमें गोली लगने से हीरा झा शहीद हो गए थे। सिद्धू कोड़ा भाकपा माओवादी संगठन में गुरिल्ला दस्ता का नेतृत्व करता था।

तीन राज्यों की पुलिस का था सिरदर्द
नक्सली सिद्धू कोड़ा प बिहार, झारखंड के कई नक्सली वारदातों में शामिल था। संगठन में अनबन को लेकर सिद्धू कोड़ा ने कुछ सहयोगियों के साथ अलग संगठन बना रखा था। जमुई इलाके में पिछले एक दशक से सिद्धू कोड़ा संगठन को लीड कर रहा था। सिद्धू कोड़ा सिर्फ बिहार पुलिस ही नहीं बल्कि झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। वहीं पुलिस गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर जमुई, बांका समेत कई जिले में छापेमारी कर रही है।

Home / Dumka / 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली की पुलिस हिरासत में मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.